scriptमिलावटखोरी के खिलाफ पत्रिका के अभियान का असर, बजट में मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरों के खिलाफ की बड़े एक्शन की घोषणा | Rajasthan Budget 2020 Latest News: CM Gehlot On Food Adulteration | Patrika News

मिलावटखोरी के खिलाफ पत्रिका के अभियान का असर, बजट में मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरों के खिलाफ की बड़े एक्शन की घोषणा

locationअलवरPublished: Feb 20, 2020 11:36:26 am

Submitted by:

Lubhavan

Rajasthan Budget 2020 में CM Gehlot ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है।

Rajasthan Budget 2020 Latest News: CM Gehlot On Food Adulteration

मिलावटखोरी के खिलाफ पत्रिका के अभियान का असर, बजट में मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरों के खिलाफ की बड़े एक्शन की घोषणा

अलवर. Rajasthan budget 2020 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने बजट ( Budget 2020 ) का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने भाषण के शुुरुआती मिनटों में ही मिलावटखोरों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की घोषणा की। पत्रिका की ओर से मिलावटखोरों की के खिलाफ चलाए गए अभियान का असर यह हुआ कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिलावटखोरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने की यह घोषणा

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट घोषणा के दौरान कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, तथा वे स्वस्थ्य जीवन यापन कर सके, इस हेतू मिलावटखोरों के खिलाफ पृथक से एक ऑथोरिटी के गठन की घोषणा करता हूं। इसके तहत हर जिले में एक लैब का गठन किया जाएगा। इस लैब में ऑनलाइन रिपोर्ट की जा सकेगी। मिलावटखारों पर त्वरित कार्रवाई के लिए फास्र्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
प्रदेश में मिलावट के खिलाफ पत्रिका ने चलाया अभियान

अलवर सहित प्रदेश के कई जिलों में मिलावटी पनीर और मावा बनाने का खेल खुलेआम चल रहा है। पत्रिका ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पत्रिका ने मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्रियों का भांडा फोड़ किया था। कई फैक्ट्रियों में मिलावटी पनीर बनकर 150 से 200 रुपए में बेचा जा रहा था। पत्रिका की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलावटखोरोंं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो