scriptराज्य सरकार के केबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने उपचुनाव में हार के बाद दिया बड़ा बयान, आप भी जानिए | Rajasthan Cabinet Minister Arun Chaturvedi on By poll election loss | Patrika News

राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने उपचुनाव में हार के बाद दिया बड़ा बयान, आप भी जानिए

locationअलवरPublished: Sep 14, 2018 04:38:05 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Rajasthan Cabinet Minister Arun Chaturvedi on By poll election loss

राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री अरुण चर्तुवेदी ने उपचुनाव में हार के बाद दिया बड़ा बयान, आप भी जानिए

राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि उप चुनाव की हार से सबक लेकर संभले। जिसके कारण अब सब जगहों पर जनता का समर्थन मिल रहा है। सरकार ने निर्णय भी सटीक व सही दिशा में लिए हैं। विधानसभा चुनावों में टिकट की कार्यप्रणाली पहले ही तय हो चुकी है।
चतुर्वेदी गुरुवार को अलवर आए। यहां सुराज यात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा की । उन्होंने एससी-एसटी संशोधन एक्ट को लेकर कहा कि पार्टी की विचारधार यही है कि सम्पूर्ण समाज को सुरक्षा मिले। किसी कानून का दुरुपयोग नहीं हो। विजय माल्या के बयान पर कहा कि उन्होंने बाद में खुद ने ही स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस ने चार सालों में सिर्फ आरोप ही लगाए हैं। इसके अलावा कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की दम पर फिर से सरकार बनाएंगे। पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। आखिरी समय में डीजल-पेट्रोल पर वैट की दरें कम करने को लेकर कहा कि सरकार पांच साल में निर्णय करती रहती है। यह राज्य परिस्थति, आर्थिक स्थिति व आधारभूत ढांचे पर निर्भर करता है। सरकार ने सामाजिक व आधारभूत दृष्टि से खूब विकास के कार्य कराए हैं। जनता को पूरा पैसा उन तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना दाम देना तय किया है। अकाल राहत बढ़ाने के अलावा अनेक योजनाओं से जन-जन को जोडकऱ आगे बढ़ाया है।
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. रोहिताश्व शर्मा, उप मंत्री संदीप यादव, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत, शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, विधायक जयराम जाटव, विधायक रामहेत यादव, मामन यादव, ज्ञानदेव आहूजा, मंगल कोली, भिवाड़ी नगर परिषद चेयरमैमन संदीप दायमा, उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, भाजपा युवा मोर्चा रमेश गुर्जर, सुनीता मीणा, , देवेन्द्र यादव, पूजा कपिल, उमेश शर्मा, बलवान यादव, रामावतार चौधरी, संजय नरूका, दीपक पंडित, पं. जले सिंह, सतीश यादव, राजेश तिावड़ी आदि मौजूद थे।
बानसूर में सभा होगी

उन्होंने बताया कि सुराज यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 20 सितम्बर को थानागाजी के सुरेर से होते हुए अलवर आएंगी। 21 व 22 को अलवर में सभा करेंगी। 22 सितम्बर को बानूसर में सभा होगी। वहां से कोटपूतली जाएंगी। आम सभा व स्वागत होंगे। कुछ जगह यात्रा हेलिकॉप्टर से जाएगी। बाकी रथ से जाएगी। पहला रात्रि विश्राम अलवर और दूसरा बहरोड़ में रहेगा। कहा कि यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो