scriptदीपावली के मौके पर कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने टिकट सूची के बारे में दिया ये बयान.. | rajasthan election 2018 conress news | Patrika News

दीपावली के मौके पर कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने टिकट सूची के बारे में दिया ये बयान..

locationअलवरPublished: Nov 08, 2018 12:33:49 am

Submitted by:

abdul bari

https://www.patrika.com/jaipur-news/

जितेंद्र सिंह

दीपावली के मौके पर कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने टिकट सूची के बारे में दिया ये बयान..

अलवर
दीवाली के मौके पर अलवर अपने निवास पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की टिकट सूची 3 से 4 दिनों में जारी हो सकती है। पार्टी मजबूत व जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देगी। प्रदेश की जनता भी अब चुनाव का इंतजार कर रही है। जिससे इस सरकार को उखाड़ फेंक सकें। जितेंद्र सिंह के घर पर दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य लोग पंहुचे। लोगो ने जितेंद्र सिंह को दीपावली की शुभकामना दी और लगे हाथ ही विधानसभा चुनाव में अपने अपने क्षेत्रों से टिकट का मजबूत दावा बता टिकट दिलाने की गुहार की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के निवास फूलबाग पर सुबह से ही बड़ी संख्या में टिकट के दावेदारों एवं अन्य लोगो का पहुचना शुरू हो गया। हालांकि जितेंद्र सिंह का लोगों से मिलने का समय सुबह 10 से 12 बजे तक निर्धारित था। लेकिन सुबह जल्द लोग पहुंच कर उनका इंतज़ार करने लगे। टिकट के दावेदार अपने साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर भी आए। इससे उनके निवास एवं बाहर सड़क पर मेले जैसा माहौल हो गया। लोगों में जितेंद्र सिंह से पहले मिलने की होड़ रही। इस कारण कई बार वहाँ अव्यवस्था भी हुई।
जितेंद्र सिंह सुबह करीब 10 बजे जैसे ही लोगों से मिलने बाहर आए लोग उनसे मिलने के लिये लालायित दिखे। करीब दो घण्टे से ज्यादा समय तक सिंह लोगों से मिलते रहे और उनकी बात सुनते रहे। उन्होंने टिकट के सभी दावेदारों से सर्वे के आधार पर टिकट घोषणा की बात कही और सभी से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस मौके पर सिंह ने कहा कि जिसे भी पार्टी कांग्रेस का टिकट दे सभी लोगों को मिलकर उनके लिए काम करना है। चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। सभी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने है। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्देश हुआ तो वे चुनाव लड़ेंगे। पार्टी जिस किसी भी मजबूत प्रत्याशी को टिकट देगी वो उसके लिए पूरे तरीके से कार्य करके जिताएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो