scriptजिस समय आप परिवार के साथ खेलेंगे होली, उस समय इतने पुलिसकर्मी आपकी सुरक्षा में देंगे विशेष ड्यूटी, मुस्तैद रहेगी टीम | Rajasthan Police Duty On Holi | Patrika News
अलवर

जिस समय आप परिवार के साथ खेलेंगे होली, उस समय इतने पुलिसकर्मी आपकी सुरक्षा में देंगे विशेष ड्यूटी, मुस्तैद रहेगी टीम

होली पर पुलिसकर्मी विशेष ड्यूटी देंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

अलवरMar 20, 2019 / 10:18 am

Hiren Joshi

Rajasthan Police Duty On Holi

जिस समय आप परिवार के साथ खेलेंगे होली, उस समय इतने पुलिसकर्मी आपकी सुरक्षा में देंगे विशेष ड्यूटी, मुस्तैद रहेगी टीम

अलवर. जिस समय आप अपने परिवारजन के साथ होली की खुशियां मना रहे होंगे, उस समय पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर आपकी होली सुरक्षित बनाने के लिए ड्यूटी देंगे।होली व धुलण्डी के अवसर पर जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 600 पुलिसकर्मियों को विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें से ४०० पुलिसकर्मी अलवर शहर व आसपास के क्षेत्र में रहेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर जाब्ता बढ़ाया गया है। वहीं थानाधिकारी व उपाधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखेंगे।
इसके साथ ही चौराहों पर रिजर्व पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो दिन तक जिले में शांति व्यवस्था रहे। जिसे देखते हुए पुलिस चौकसी बढ़ाई है। इसके अलावा मोबाइल टीम अलग से रहेंगी। पुलिस एएसपी ने बताया कि कहीं भी अप्रिय घटना होने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें ताकि पुलिस वहां तत्काल पहुंच सके। कंट्रोल रूम पर मिलने वाली सूचनाओं को तुरंत फोलो किया जाएगा। सभी थानों पर भी मौजूद स्टाफ भी मुस्तैद रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो