scriptRajasthan Politics: कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, बीजेपी सरकार बनाने में उलझी | Rajasthan Politics Congress preparations for Lok Sabha elections after capturing 6 seats in Alwar district | Patrika News
अलवर

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, बीजेपी सरकार बनाने में उलझी

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने अलवर जिले की 6 सीटों पर कब्जा करने के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। हारी सीटों को कब्जे में लेने के लिए समन्वयक लगाए जा रहे हैं।

अलवरDec 12, 2023 / 11:10 am

Kirti Verma

bjp_and_congress_1.jpg

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने अलवर जिले की 6 सीटों पर कब्जा करने के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। हारी सीटों को कब्जे में लेने के लिए समन्वयक लगाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा अभी सरकार बनाने में उलझी है। नेता इसी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद ही पार्टी की तैयारियां आगे बढ़ेंगी। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा के पास तैयारियों के लिए समय कम होगा।

हारी सीटों पर इस तरह बैठाया समीकरण
कांग्रेस को अलवर शहर, बहरोड़, कठूमर, तिजारा, बानसूर से हार का सामना करना पड़ा है। बाकी 6 सीटें कांग्रेस के पास हैं। जीते विधायकों को जातीय समीकरण के मुताबिक हारी सीटों पर माहौल बनाने के लिए लगा दिया है। चुनाव की तैयारियां दौड़ने लगी हैं लेकिन भाजपा की ओर से अभी तैयारियों का कोई नमूना सामने नहीं आया जबकि जिले में सबसे अधिक तैयारी करने की आवश्यकता भाजपा को पड़ेगी।

यह भी पढ़ें

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन आज से, 5 जनवरी को होगा मतदान



 

समय अभाव भाजपा को डाल सकता खतरे में
जानकारों का कहना है कि प्रदेश में सरकार बनाने व मंत्रिमंडल के गठन से लेकर अफसरों की तैनाती में करीब एक माह लग जाएगा। इसके बाद तैयारियां शुरू होंगी। ऐसे में पार्टी को महज ढाई से 3 माह का ही तैयारी के लिए समय बचेगा। समय का अभाव पार्टी को संकट में डाल सकता है। हालांकि भाजपा के एक पदाधिकारी का कहना है कि ये देश का चुनाव है। जनता को पता है कि वह किसके साथ है।

Hindi News/ Alwar / Rajasthan Politics: कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, बीजेपी सरकार बनाने में उलझी

ट्रेंडिंग वीडियो