scriptRajasthan Weather : फरवरी माह में भी चल रही शीतलहर जैसी सर्द हवा, रात को सर्दी का अधिक प्रभाव, आगे भी जारी रहेगी सर्दी | Rajasthan Weather : Cold In February Month In Rajasthan | Patrika News

Rajasthan Weather : फरवरी माह में भी चल रही शीतलहर जैसी सर्द हवा, रात को सर्दी का अधिक प्रभाव, आगे भी जारी रहेगी सर्दी

locationअलवरPublished: Feb 06, 2020 03:00:18 pm

Submitted by:

Lubhavan

Rajasthan Weather : प्रदेश में अब भी कई जगहों पर शीतलहर जारी है। सुबह-शाम सर्दी का असर अधिक है।

Rajasthan Weather : Cold In February Month In Rajasthan

Rajasthan Weather : फरवरी माह में भी चल रही शीतलहर जैसी सर्द हवा, रात को सर्दी का अधिक प्रभाव, आगे भी जारी रहेगी सर्दी

अलवर. फरवरी माह में भी इस वर्ष शीतलहर जैसी सर्द हवा चल रही है। प्रदेश में अभी भी ठंड बरकरार है। पूर्वी राजस्थान की बात करें तो यहां बुधवार दोपहर बादल छाए रहे और तापमान में कमी आ गई। सुबह 11 बजे तक वातावरण में गर्माहट थी। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे और ठंडक महसूस की गई। दोपहर बाद चार बजे तापमान में गिरावट महसूस की गई और शाम होते-होते शीतलहर जैसी सर्द हवाएं चलने लगी। कई दिनों बाद मौसम में सर्दी का प्रभाव एक बार फिर देखा गया। इन दिनों रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
मौसम विभाग का मानना है कि हिमाचल प्रदेश में बर्फ गिरने के कारण ऐसा हो रहा है। इसका असर आगामी कई दिनों तक कायम रहेगा। रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर आ गया है जो पहले 9 डिग्री पर आ गया था। इस वर्ष फरवरी माह में भी इतना कम तापमान कई वर्षों बाद हुआ है जिसके कारण सर्दी इतने लम्बे समय तक चली है। बसंत पंचमी के बाद अक्सर सर्दी में काफी कमी आ जाती है लेकिन इस वर्ष तो सर्दी थम ही नहीं रही है। अलवर जिले में इस वर्ष सर्दियों में तापमान 0 डिग्री से भी नीचे चला गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो