script

राजस्थान: सितम्बर महीने में मई-जून जैसी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, 40 डिग्री के करीब पारा

locationअलवरPublished: Sep 18, 2020 11:30:54 pm

प्रदेश में इन दिनों आमजन गर्मी से बेहाल है, दिन की शुरुआत में ही तेज धूप परेशानी का कारण बन रही है

Rajasthan Weather: Temperature Reaches Near 40 Degree In September

राजस्थान: सितम्बर महीने में मई-जून जैसी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, 40 डिग्री के करीब पारा

अलवर. जिले भर में इन दिनों तेज गर्मी का असर है। सितम्बर माह में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। दिन चढऩे के साथ पारा भी चढ़ता गया। ऐसे में लोग उमस और सूरज की तपिश से परेशान दिखे। लोगों का दिन के समय धूप में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। मई-जून की तरह ही शहर में लोग छतरी, दुपट्टे, स्कार्फ आदि का उपयोग कर गर्मी से बचाव करते नजर आए।
सितम्बर माह में 35 डिग्री से ऊपर पारा

सितम्बर माह में जिले का अधिकतम तामपान औसतन 35 डिग्री से अधिक ही रहा। पिछले दिनों की बात करें तो 17 सितम्बर को 38 डिग्री, 16 को 37 डिग्री, 15, 14 और 13 सितम्बर को 36 और 12 सितम्बर को 37 डिग्री तापमान रहा। इससे पहले भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गत वर्ष इन दिनों तापमान 30 के पार था।
बारिश ने किया निराश

अलवर जिले में इस साल भी मानसून में बरसात ने निराश किया है। सितम्बर माह में ऐसे हालत हो रहे हैं कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री हो गया है। जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में यह 30 डिग्री पर रहा है। जिले में जुलाई माह में बरसात नहीं आई। अगस्त माह में बारिश से मौसम सुहावना रहा। अब इस माह बरसात नहीं आ रही है। बरसात के अभाव में गर्मी और उमस बढ़ गई है। इस समय दिन के समय धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है। मध्य रात्रि तक लोगों को तेज गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। अलवर जिले में अभी तक 406.95 मिमी औसत बरसात ही हुई है।
कम होने लगा बांधों का जलस्तर
बांध ——-भराव क्षमता —30 अगस्त —-11 सितम्बर —-18 सितम्बर
सिलीसेढ़— 28.9 ———–22.7 ————21.9 ———21.4
मंगलसर —-46 ————-16.8 ————-16.6 ——–16.4

मानसरोवर—– 21.6 ——-10.5 ————–10.2——— 9.11
जयसागर —–30.4———- 6.11————– 6.2 ———5.9

समर सरोवर —–13.2 ———–4.3 ————–3.7 ——-3.3
बघेरी खुर्द ———11.5 ———–2.6 ——————0 —-0

ट्रेंडिंग वीडियो