अलवर

Weather Update : राजस्थान में यहां बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में 10 डिग्री की कमी, फिर से बढ़ी ठिठुरन

Rajasthan Weather Change : बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बदलाव आया है। तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है।

अलवरFeb 22, 2020 / 11:57 am

Lubhavan

Weather Update : राजस्थान में यहां बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में 10 डिग्री की कमी, फिर से बढ़ी ठिठुरन

अलवर. प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में परिवर्तन हो गया है। बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ गई है। अलवर जिले में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे जिससे तापमान में कमी आ गई। जिससे शनिवार सुबह फिर से कोहरा छा गया। गुरुवार की रात को जिले में मामूली ओले गिरे और बरसात हुई। गुरुवार की रात एक बजे अलवर जिले के सभी भागों में हल्की बरसात हुई। इस बरसात से मौसम ने करवट बदली और तापमान नीचे गिर गया। राजगढ़ के पिनान क्षेत्र में ओले भी गिरे जिससे एक बार फिर सर्दी हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर आ गया जो गुरुवार को 30 डिग्री पर था। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 15 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री पर आ गया।
दिन भर नहीं निकली धूप

शुक्रवार को शहर में दिन भर धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। दिन भर ऐसे लगा कि सर्दी फिर लौट कर आ गई है। इसके चलते लोगों ने फिर से स्वेटर और जर्सियां निकाल ली। महाशिवरात्रि पर कई वर्षों बाद इतना कम तापमान देखा गया है। इस बार सर्दी की अवधि पहले से अधिक रही है। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है जो अब कम हो गया है। महाशिवरात्रि से मौसम में परिवर्तन नजर आने लगता है।
किसानों की चिंता बढ़ी

इस समय खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल खेतों में तैयार है। कई जगह सरसों की फसल कटने लगी है। ऐसे में बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मामूली बरसात से फसल खराब होने का डर नहीं है लेकिन अधिक बरसात से फसलों में रोग लग सकता है और ओले गिरने पर भी फसलों की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ेगा।
Illegal Mining की यह खबर पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.