scriptरामगढ़ विधानसभा चुनाव : ईवीएम में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, अब 31 को परिणाम का इंतजार | Ramgarh Assembly Election : Polling Ends For Ramgarh Elections | Patrika News
अलवर

रामगढ़ विधानसभा चुनाव : ईवीएम में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, अब 31 को परिणाम का इंतजार

रामगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए मतदान पूरा हो गया है। चुनाव परिणाम 31 जनवरी को घोषित होंगे।

अलवरJan 28, 2019 / 06:22 pm

Hiren Joshi

Ramgarh Assembly Election : Polling Ends For Ramgarh Elections

रामगढ़ विधानसभा चुनाव : ईवीएम में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, अब 31 को परिणाम का इंतजार

रामगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। रामगढ़ के 20 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। अब प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं को 31 जनवरी का इंतजार है। 31 तारीख को रामगढ़ चुनाव का परिणाम आएगा। रामगढ़ में पूर्व बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद विधानसभा चुनाव सोमवार को हुए। चुनाव में भाजपा की ओर से सुखवंत सिंह, कांग्रेस से साफिया खान और बसपा से जगत सिंह मैदान में हैं। राजस्थान की हॉट सीट मानी जाने वाली रामगढ़ सीट पर चुनाव भी रोमांचक हुआ। अभी किसी भी प्रत्याशी का पलड़ा भारी नहीं कह सकते। लेकिन बसपा ने मजबूत चेहरा उतारकर भाजपा व कांग्रेस का गणित जरूर बिगाड़ दिया है।
इन चुनावों में सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से स्वयं मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने जनसभा की। भाजपा ने गुलाब चंद कटारिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्रियों ने दौरे किए। वहीं बसपा प्रत्याशी जगत सिंह के लिए उनके पिता पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने भी प्रचार किया।
सोमवार को मतदान शांतिपूर्वक हुआ। रामगढ़ चुनाव के दौरान खिलोरा गांव में बूथ संख्या 98 पर वोट डालने के बाद एक जने की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रामगढ़ में बंपर मतदान हुआ है। चुनाव के लिए 278 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। चुनाव के दौरान लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली। अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई हैं। जो 31 जनवरी को खुलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो