scriptरामगढ चुनाव : सत्ता में आने के बाद कल होगी कांग्रेस की पहली ‘अग्नि परीक्षा’, लोकसभा चुनाव का भविष्य होगा ‘तय’ | Ramgarh Election Result 2019 Live in Hindi | Patrika News
अलवर

रामगढ चुनाव : सत्ता में आने के बाद कल होगी कांग्रेस की पहली ‘अग्नि परीक्षा’, लोकसभा चुनाव का भविष्य होगा ‘तय’

रामगढ चुनाव : सत्ता में आने के बाद कल होगी कांग्रेस की पहली ‘अग्नि परीक्षा’, लोकसभा चुनाव का भविष्य होगा ‘तय’

अलवरJan 30, 2019 / 03:45 pm

rohit sharma

अलवर।

राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के परिणाम में केवल एक दिन बचा है। रामगढ विधानसभा चुनाव का परिणाम 31 जनवरी को आएगा।

रामगढ़ में पूर्व बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद विधानसभा चुनाव सोमवार 28 जनवरी को हुआ। वहीं चुनाव की मतगणना 31 जनवरी को सुबह 8 बजे बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में होगी। रामगढ़ के 20 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। अब प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं को भी 31 जनवरी का इंतजार है।
वहीं चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस के लिए सरकार बनाने के बाद रामगढ का चुनाव पहला विधानसभा चुनाव है। रामगढ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव में भाजपा की ओर से सुखवंत सिंह, कांग्रेस से साफिया खान और बसपा से जगत सिंह मैदान में हैं। राजस्थान की हॉट सीट मानी जाने वाली रामगढ़ सीट पर चुनाव काफी रोमांचक हुआ।
बसपा ने मजबूत चेहरा उतारकर भाजपा व कांग्रेस का गणित जरूर बिगाड़ दिया है। साथ ही पार्टियों के सभी मजबूत चेहरों ने चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस से खुद सीएम अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जनसभा की वहीं बीजेपी से गुलाब चंद कटारिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्रियों ने दौरे किए।
साथ ही यहां चुनाव परिणाम आने के बाद हार-जीत के फैसले के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तय होगी। यहीं से पता चलेगा की राजस्थान की जनता का मूड किस पार्टी की तरफ है। ये परिणाम कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के लिए भी कड़ी चुनौती रहेगा।
जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में 278 मतदान केन्द्रों पर शाम 5 बजे तक 79.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब मतगणना 31 जनवरी को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, अलवर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

Home / Alwar / रामगढ चुनाव : सत्ता में आने के बाद कल होगी कांग्रेस की पहली ‘अग्नि परीक्षा’, लोकसभा चुनाव का भविष्य होगा ‘तय’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो