scriptउपचुनावों से पहले भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के घर टूटा दुखों का पहाड़, प्रचार छोड़ जयपुर पहुंचे विधायक | Ramgarh mla gyan dev ahujas wifes health is serious | Patrika News

उपचुनावों से पहले भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के घर टूटा दुखों का पहाड़, प्रचार छोड़ जयपुर पहुंचे विधायक

locationअलवरPublished: Jan 12, 2018 05:38:52 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा चुनावी प्रचार छोड़ आपातकाल स्थिति में जयपुर पहुंचे है।

Ramgarh mla gyan dev ahujas wifes health is serious
अलवर. राजस्थान में लोकसभा उपचुनाव बेहद करीब है। दोनों पार्टियों के नेता इस समय चुनावी प्रचार में लगे हुए है। वहीं अलवर में भी चुनावी प्रचार-प्रसार जोरों पर है। अलवर के सभी विधायक इस समय चुनावी प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा भी प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे लेकिन अब उन्हें प्रचार छोड़ अचानक जयपुर जाना पड़ गया है।
दरअसल, विधायक आहूजा की पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है, और उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर आ रही है कि उनकी पत्नी को वेंटीलेटर पर रखा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो