scriptअलवर में एक दिन में बलात्कार के दो मामले, जिले में लगातार बढ़ रही बलात्कार की वारदातें | Rape In Alwar : Two More Rape Case Register In Alwar | Patrika News

अलवर में एक दिन में बलात्कार के दो मामले, जिले में लगातार बढ़ रही बलात्कार की वारदातें

locationअलवरPublished: Aug 07, 2019 03:06:27 pm

Submitted by:

Lubhavan

Rape In Alwar : अलवर जिले में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, मंगलवार को बलात्कार के दो अन्य मामले दर्ज हुए हैं।

Rape In Alwar : Two More Rape Case Register In Alwar

अलवर में एक दिन में बलात्कार के दो मामले, जिले में लगातार बढ़ रही बलात्कार की वारदातें

अलवर. Rape in alwar : अलवर शहर के महिला थाने में मंगलवार को एक महिला ने अपने रिश्तेदार एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला ( rape in alwar ) दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। ( alwar rape case ) जानकारी के अनुसार एमआईए थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्रकरण दर्ज कराया है कि करीब एक साल पहले अलवर के साठ फीट रोड निवासी उसका रिश्तेदार उसे बहला-फुसलाकर ले गया। जिसकी गुमशुदगी एमआईए थाने में दर्ज कराई गई। करीब 15 दिन बाद अपने घर लौट आई। इसके बाद आरोपी फिर उसके घर आया और डरा-धमकाकर उसे अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान वह अपने घर से 70 हजार रुपए और सोना-चांदी के जेवरात भी लेकर गई।
बानसूर में भी दर्ज हुआ मामला

जिले के बानसूर के हरसौरा पुलिस थाने में मंगलवार को एक विवाहिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि हरसौरा क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज कराया कि चार अगस्त को सुबह वह शौच के लिए खेत में गई थी। मौका देखकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हल्ला मचाने पर कपास के खेत में काम कर रहे उसके ससुर आ गए। इस पर दोनों युवक फरार हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो