scriptट्रेलर का फटा टायर, कार से हुई टक्कर: 2 महिलाओं सहित 3 की मौत, 3 घायल | road accident in alwar 3 killed, 3 wounded | Patrika News

ट्रेलर का फटा टायर, कार से हुई टक्कर: 2 महिलाओं सहित 3 की मौत, 3 घायल

locationअलवरPublished: Jun 23, 2019 02:10:34 am

Submitted by:

abdul bari

( road accident in alwar ) दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया है।

road accident in alwar

ट्रेलर का फटा टायर, कार से हुई टक्कर: 2 महिलाओं सहित 3 की मौत, 3 घायल

राजगढ़/अलवर.
अलवर-सिकन्दरा मेगा हाइवे स्थित गोठ की चौकी के पास एक टे्रलर व कार ( car accident in alwar ) की टक्कर में कार में सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ से अलवर ( road accident in alwar ) रैफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद निवासी करण सिंह जाट अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर बालाजी के दर्शन करने के लिए शनिवार देर शाम जा रहे थे। ( road accident in rajasthan ) रास्ते मेें गोठ की चौकी गांव के पास सामने से आ रहे टे्रलर का अगला टायर फट गया, जिससे कार व टे्रलर की टक्कर हो गई। सूूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर निजी वाहनों से राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने साहिबाबाद निवासी करण सिंह के पुत्र राहुल (25), पुत्री खुशी उर्फ बुलबुल (14) एवं पत्नी सुशीला देवी (47) को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा करण सिंह (50), उसकी पुत्री शोभा (20) व पुत्रवधु खुशबू (20) पत्नी राहुल जाट को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। ( truck-car accident in alwar ) सूचना मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश किलानियां व कोतवाल शिवकुमार भारद्वाज मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।
इधर, कुशलगढ़ एसडीएम समेत आठ लोगों का एक्सीडेंट

दूसरी ओर गुजरात राज्य के गोधरा के पास शनिवार रात एक जीप एवं ट्रक के मध्य भीषण हादसा हुआ, जिसमें कुशलगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी, उनके दो बच्चे और कुशलगढ़ के दो लिपिक सहित आठ जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एसडीएम सुमन मीणा के गंभीर चोट आई हैं। इन्हें गोधरा के सिविल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम के चालक अशोक ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब वे पावागढ़ देवी के दर्शन करने के बाद वापस कुशलगढ़ लौट रहे थे। वे बांसवाड़ा से सुबह करीब पांच-छह बजे निकले थे। साथ में कुशलगढ़ एसडीएम सुमन, उनके दो बच्चे व देवर, जो हाल ही जयपुर से यहां छुट्टियां मनाने के लिए आए हुए हैं। इसके अलावा जीप में कुशलगढ़ एसडीएम कोर्ट के दो लिपिक नरेन्द्र एवं देवेश सहित आठ जने सवार थे।

ट्रेंडिंग वीडियो