scriptसड़क पर दौड़ बिना परमिट 29 वाहन, 6 लाख का जुर्माना | Road without permit for 29 vehicles, 6 lakh fines | Patrika News

सड़क पर दौड़ बिना परमिट 29 वाहन, 6 लाख का जुर्माना

locationअलवरPublished: Jun 01, 2019 05:38:24 pm

Submitted by:

Kailash

सड़क पर दौड़ बिना परमिट 29 वाहन, 6 लाख का जुर्माना

alwar news

सड़क पर दौड़ बिना परमिट 29 वाहन, 6 लाख का जुर्माना


धारुहेड़ा. क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को हाइवे पर 29 वाहनों के चालान कर 6 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना किया। इसमें बिना टैक्स, ओवर लोडिंग व बिना परमिट की बसें शामिल हैं। पकड़े गए वाहनों में 20 बसें, जिनमें हरियाणा राज्य परिवहन के रंग की डुप्लीकेट बस, बिना टाइम टेबल परमिट शर्तो का उल्लंघन करने वाली राजस्थान की बसें व 9 ओवर लोडिंग वाहन शामिल हैं। आरटीए सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि ओवरलोडिंग वाहनो की चैकिंग के लिए गठित टीम की ओर से ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है, जो जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अवैध वाहन सरकार को राजस्व का नुकसान करते हैं। ओवरलोडिंग वाहनों से सड़के क्षतिग्रस्त होती हैं और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि टैक्स की चोरी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी इसके लिए उनका विभाग विशेष अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने सवारियों से भी आग्रह किया कि वे अवैध वाहनों में नहीं बैठे।
विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक जने की मौत
अलवर. शहर के नेहरू गार्डन के समीप शुक्रवार दोपहर विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब १२.३० बजे नेहरू गार्डन के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे १०८ एम्बुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रैणी के गांव सालोली हाल बख्तल की चौकी निवासी प्रकाशचंद (३९) पुत्र रामहेत खण्डेलवाल के रूप में हुई। प्रकाशचंद एमआईए स्थित एक तेल मिल में काम करता था। वह परिवार सहित बख्तल की चौकी के समीप किराये पर रहता था। अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
२ लाख में बेच डाली 13 लाख रुपए की बीयर
धारूहेड़ा. करीब एक माह पहले हथियार के बल पर दिल्ली-जयपुर हाइवे नंबर 8 पर साहबी पुल के निकट बीयर से भरे ट्रक को लूटने के बाद बदमाशों ने एक माह में 13 लाख रुपए की बीयर को महज दो लाख रूपए में बेच दिया। यह खुलासा आरोपियों से रिमाण्ड के दौरान हुआ। सीआईए पुलिस ने मंगलवार रात को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने 21 अप्रेल की रात को भिवाड़ी से बीकानेर के लिए निकले बीयर से भरे ट्रक को लूटा था। ट्रक में 13 सौ पेटी बीयर थी। हालांकि दो दिन बाद धारूहेड़ा पुलिस ने तीन सौ पेटी से लदा ट्रक पलवल के पास से बरामद कर लिया था। सीआईए के चन्द्रशेखर ने बताया कि आरोपियों ने बीयर से भरे ट्रक को लूटने के बाद मेवात मेें एक खंडरनमुमा घर में बीयरों की पेटी भर दी थी। पेटी ज्यादा होने के चलते करीब 300 के आस-पास को रखने के लिए जगह के अभाव में ट्रक में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने 11 सौ पेटी बीयर को औने-पौन दामों में मेवात में बेच दिया।
आरोपी फिर रिमाण्ड पर: धारूहेड़ा पुलिस ने लूट के मामलों में भरतपुर के गांव गोपालगढ निवासी सतनाम, फरीदाबाद के नंगला इनक्लेव निवासी चंचल उर्फ कल्ला, तिजारा के गांव पावटी निवासी वाहिद, चौपानकी निवासी शाकिर व टपूकडा के गांव झुंडपुरी निवासी बलेदव को गिरफ्तार कर दो दिन रिमांड पर लिया था। ये आरोपी रिमाण्ड पर चल रहे थे। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुन: रिमाण्ड पर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो