scriptइधर खुल रही थी ईवीएम, उधर प्रत्याशियों की सांसे ऊपर-नीचे चढ़ती रही, इस तरह ज्यादा-कम वोट मिले | Round Wise Result Of Ramgarh Assembly Elections | Patrika News

इधर खुल रही थी ईवीएम, उधर प्रत्याशियों की सांसे ऊपर-नीचे चढ़ती रही, इस तरह ज्यादा-कम वोट मिले

locationअलवरPublished: Feb 01, 2019 10:03:04 am

Submitted by:

Hiren Joshi

रामगढ विधानसभा चुनाव के परिणाम के दौरान प्रत्याशियों की सांसे ऊपर-नीचे चढ़ती रही।

Round Wise Result Of Ramgarh Assembly Elections

इधर खुल रही थी ईवीएम, उधर प्रत्याशियों की सांसे ऊपर-नीचे चढ़ती रही, इस तरह ज्यादा-कम वोट मिले

अलवर. कला कॉलेज में रामगढ़ चुनाव की मतगणना में राउण्डवार प्रत्याशी, समर्थक व कार्यकर्ताओं की सांसें ऊपर-नीचे रही। क्षेत्रवार ईवीएम से वोट बाहर आए तो बीच-बीच में गणित बदलते रहे। किसी राउण्ड में कांग्रेस तो किसी में भाजपा को अधिक वोट मिले। इस परिणाम की रोचकता का अंदाजा लगा सकते हैं कि कुल 20 राउण्ड की गिनती में से 10 राउण्ड में कांग्रेस व नौ राउण्ड में भाजपा और एक राउण्ड में बसपा प्रत्याशी को अधिक वोट मिले। हालांकि कांग्रेस की बढ़त शुरू से अािखरी तक कायम रही। लेकिन तीसरे व चौथे राउण्ड में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच करीब एक हजार वोट का ही अन्तर रहा। आगे 10वें राउण्ड के बाद भी कई राउण्ड में भाजपा को अधिक वोट मिले। लेकिन बीच के कुछ राउण्ड में कांग्रेस को अधिक बढ़त मिली। जिसकी भाजपा प्रत्याशी भरपाई नहीं कर सके।
वैसे भाजपा को 9 राउण्ड में ज्यादा वोट मिले

कुल 20 राउण्ड में से भाजपा प्रत्याशी को नौ राउण्ड में अधिक वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 10 राउण्ड में भाजपा से अधिक वोट मिले हैं। केवल 13वें राउण्ड में बसपा प्रत्याशी को सबसे अधिक 3 हजार 353 वोट मिले हैं। जो भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों से अधिक रहे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कम वोटों की रही। जबकि कांग्रेस ने बीच-बीच में बड़ी बढ़त ली।
भाजपा को कम वोटों की बढ़त मिली

भाजपा को नवें दौर में दो हजार 431, तीसरे राउण्ड में 2 हजार 180 वोट कांग्रेस से अधिक मिले। अ_ारवें राउण्ड में भाजपा को सबसे अधिक 4 हजार 567 वोट की बढ़त मिली। इसके अलावा कई अन्य राउण्ड में भी बढ़त मिली। लेकिन तीन हजार से कम वोट की बढ़त होने के कारण कांग्रेस के वोटों का अन्तर कम नहीं हो सका। आखिरी दो राउण्ड में भी कांग्रेस ने भाजपा से अधिक वोट जुटाए हैं। इस तरह वोटों की गिनती में कांग्रेस पहले राउण्ड से अंतिम राउण्ड तक आगे रही। आखिरी दो राउण्ड से पहले भाजपा के एजेण्ट मतगणना केन्द्र से बाहर चले गए।
इस तरह ज्याद-कम वोट मिले

कांग्रेस ने पहले राउण्ड में ही 4 हजार 361 वोट की बढ़त ले ली। हालांकि दूसरे राउण्ड में भाजपा ने 1 हजार 230 वोट और तीसरे राउण्ड में दो हजार 180 वोट अधिक लिए। लेकिन चौथे, पांचवें व छठे राउण्ड में कांग्रेस ने लगातार बड़ी बढ़त ली। चौथे में करीब 600, पांचवें में करीब चार हजार और छठे राउण्ड में आठ हजार से अधिक वोटों की बढ़त ली। अकेले छठे राउण्ड में कांग्रेस को भाजपा से 8 हजार 63 वोट अधिक मिले। इस तरह इन तीन राउण्ड में कांग्रेस ने 12 हजार से अधिक बढ़त बना ली। जिसकी आगे भाजपा 20 राउण्ड तक भरपाई नहीं कर सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो