scriptअलवर में गोमांस बेचने वाला सकील गिरफ्तार, मौके पर मिले हैरान करने वाले सबूत | Sakeel Khan Cow beef trader arrested by alwar police | Patrika News

अलवर में गोमांस बेचने वाला सकील गिरफ्तार, मौके पर मिले हैरान करने वाले सबूत

locationअलवरPublished: Aug 01, 2018 09:44:46 am

Submitted by:

Prem Pathak

https://www.facebook.com/alwar.patrika/

Sakeel Khan Cow beef trader arrested by alwar police

अलवर में गोमांस बेचने वाला सकील गिरफ्तार, मौके पर मिले हैरान करने वाले सबूत

अलवर. बड़बरा रोड अंबेडकर कॉलोनी निवासी सकील कसाई व उसके साथी सत्तार ने सेमला रोड पर गांव झारेड़ा के जंगलों में सडक़ से करीब आधा किलोमीटर अन्दर बाजरे के खेत में गाय को काटा। बाद में उसकी खाल को उतार गोमांस को प्लास्टिक के दो कट्टों में भरा। सकील की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची। मौके को देख पुलिस की भी रूह कांप उठी। मौके पर गाय के पदचिन्हों व संघर्ष के निशान बने हुए थे। उसके पैरों से कई जगह गड्ढे भी बन गए। आस-पास की जमीन खून से लाल व खुदी पड़ी थी। जो यह चुगली कर रही थी कि कुछ घंटों पहले यहां किसी निरीह पशु के साथ जबरदस्त अत्याचार हुआ है।
पुलिस पूछताछ में आरोपित सकील ने बताया कि वह और उसका साथी सत्तार रविवार रात करीब 11 बजे गाय को वहां लेकर आए थे। गाय को काटने पर उससे करीब डेढ़ क्विंटल मांस निकला, जिसे उन्होंने बराबर-बराबर बांट प्लास्टिक के दो कट्टों में रख लिया। इन दोनों कट्टों को लेकर सोमवार सुबह करीब चार बजे वे घर पहुंचे। यहां से सत्तार अपने हिस्से का गोमांस लेकर चला गया। वह और उसका परिवार अपने हिस्से के गोमांस को एक-एक, दो-दो किलो की थैलियों में पैक करने में जुट गए। इसके बाद वह अपने हिस्से के गोमांस में से करीब 20-25 किलो गोमांस लेकर बाइक पर उसे बेचने निकल गया। बाकी के गोमांस को पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया।
पुलिस के डर से रास्ते में फेंका गोमांस

आरोपित सकील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सोमवार सुबह वह घर से 20-25 किलो गोमांस लेकर बाइक पर बेचने निकला था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर उसने गोमांस रास्ते में फेंक दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले उसने बाइक भी कहीं पटक दी। बाइक को भी वह सत्तार की बता रहा है। सकील ने रास्ते में गोमांस व बाइक कहां पटकी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो