scriptशाकाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू | sariska census news | Patrika News

शाकाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू

locationअलवरPublished: Jun 05, 2020 11:08:15 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना सरिस्का में शुक्रवार से शाकाहारी वन्य जीव एवं वनस्पति की गणना प्रारंभ हो गई है। गणना ट्रांजिस्ट लाइन पद्धति से की जा रही है।

शाकाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू

शाकाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू

अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना सरिस्का में शुक्रवार से शाकाहारी वन्य जीव एवं वनस्पति की गणना प्रारंभ हो गई है। गणना ट्रांजिस्ट लाइन पद्धति से की जा रही है। इसके लिए सरिस्का की सभी 6 रेंज में 204 ट्रांजिस्ट लाइन तैयार की गई हैं। यह गणना 8 जून तक की जाएगी। सरिस्का बाघ परियोजना में दो फेज में गणना चल रही है। पहले फेज में 1 जून से 4 जून तक मांसाहारी जानवरों की गणना हुई है। अब 5 जून से 8 जून तक शाकाहारी वन्यजीवों व वनस्पति की गणना की जा रही है । इसके लिए जंगल की सभी छह रेंज सदर, टहला, ताल वृक्ष, अकबरपुर, अजबगढ़, बफर अलवर में 102 बीट्स बनाई गई हैं। प्रत्येक बीट में दो ट्रांजिट लाइन है। इस तरह जंगल में 204 ट्रांजिट बनी हुई है जहां वन कर्मचारी इन पर चलकर इसके आसपास दिखाई देने वाले शाकाहारी वन्यजीवों के साक्ष्य जुटा रहे हैं। इसी तरह जंगल में वनस्पति का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। पवन कुमार कर्मचारी ने बताया कि 4 दिन तक मांसाहारी जीवों के पगमार्क लिए थे। शुक्रवार से ट्रांजिट लाइन से शाकाहारी वन जीव गणना कर रहे हैं।
नारायणपुर. सरिस्का बाघ परियोजना में चल रही वन्यजीव गणना के पांचवें दिन ट्रांजिट लाइन पर शुक्रवार को शाहकारी वन्यजीवों की गणना शुरू हुई। आठ जून तक चलने वाली इस गणना में चीतल, सांभर सहित वनस्पतियों की गणना होगी। गणना कैमरा ऐप से की जा रही है। पांचवें दिन चीतलों के झुंड नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो