scriptsariska letest news उधार पर जी रहे सरिस्का को मिलेंगे नौ करोड़! | sariska letest news | Patrika News

sariska letest news उधार पर जी रहे सरिस्का को मिलेंगे नौ करोड़!

locationअलवरPublished: Aug 22, 2019 12:23:37 am

Submitted by:

Prem Pathak

sariska letest news सरिस्का बाघ परियोजना में अब उधारी से काम नहीं चलाना पड़ेगा, सरकार ने वार्षिक प्लान के तहत करीब 9 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इससे सरिस्का में टूटी सडकों की मरम्मत हो सकेगी और बाघ मॉनिटरिंग के लिए राशि की कमी का संकट नहीं झेलना पड़ेगा।

sariska letest news उधार पर जी रहे सरिस्का को मिलेंगे नौ करोड़!

sariska letest news उधार पर जी रहे सरिस्का को मिलेंगे नौ करोड़!

अलवर. sariska letest news सरिस्का बाघ परियोजना में अब उधारी से काम नहीं चलाना पड़ेगा, सरकार ने वार्षिक प्लान के तहत करीब 9 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इससे सरिस्का में टूटी सडकों की मरम्मत हो सकेगी और बाघ मॉनिटरिंग के लिए राशि की कमी का संकट नहीं झेलना पड़ेगा।
sariska letest news सरिस्का बाघ परियोजना में लंबे समय से सडक़ें टूटी होने से गश्त में बेहद दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में ग्रेवल सडक़ों की मिट्टी बह जाने से वे क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। बजट के अभाव में सडक़ों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। सरकार की ओर से वार्षिक प्लान के तहत राशि स्वीकृत किए जाने से अब सरिस्का में सडक़ों की मरम्मत आसानी से हो सकेगी।
काम करने से मना
बाघ मॉनिटरिंग के लिए sariska letest news सरिस्का प्रशासन को बजट की कमी झेलनी पड़ती है। पूर्व में भी बजट अभाव में होमगार्ड व बाघ ट्रेकिंग में तैनात कर्मियों का भुगतान नहीं हो पाया था, जिसके चलते सरिस्का को होमगार्ड मिलना बंद हो गए। बाघ की ट्रेकिंग में लगे युवकों ने उधारी में कार्य करने से मना कर दिया था। बजट के अभाव में कई बार वाहनों में पेट्रोल-डीजल का भी संकट झेलना पड़ा है। उधारी में पेट्रोल-डीजल लेकर काम चलाना पड़ा है। लेकिन अब यह संकट नहीं रहेगा। आगामी मार्च तक के लिए पेट्रोल-डीजल उधारी में नहीं लेना पड़ेगा।
आसान हो जाएगी गश्त

sariska letest news सरिस्का में नए संसाधनों की खरीद बजट के अभाव में समय पर नहीं हो पाती। वार्षिक प्लान की राशि स्वीकृत होने के बाद कैमरे, बाइक व अन्य संसाधन आसानी से खरीदे जा सकेंगे। इससे बाघों की मॉनिटरिंग व जंगल की पेट्रोलिंग में आसानी होगी।
फायर लाइन भी बनेंगी
गर्मी के दिनों में सरिस्का में आग की घटनाएं बड़ी संख्या में होती रही हैं। इनको रोकने के लिए जंगल में फायर लाइन बनाने की जरूरत होती है। अब आसानी से जंगल में फायर लाइन बनाई जा सकेगी। वहीं एनीकट, वाटर होल्स आदि की मरम्मत में भी परेशानी नहीं होगी।
दूर होगी परेशानी

सरकार ने सरिस्का के लिए करीब 9 करोड़ रुपए का वार्षिक प्लान स्वीकृत किया है। इसमें 60 प्रतिशत केन्द्र व 40 फीसदी राज्य सरकार का हिस्सा है। राशि मिलने के बाद सरिस्का में सडक़ मरम्मत, बाघ मॉनिटरिंग, कैमरे व नए संसाधन खरीदने में परेशानी नहीं होगी।
सेढूराम यादवडीएफओ, सरिस्का बाघ परियोजना

स्वीकृत हुआ है वार्षिक प्लान

सरिस्का के लिए वार्षिक प्लान स्वीकृत हुआ है। प्लान की राशि सडक़ मरम्मत, नए संसाधन आदि की खरीद के लिए दी जाती है।
घनश्याम प्रसाद शर्मा

सीसीएफ, सरिस्का बाघ परियोजना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो