script

सरिस्का की तालवृक्ष रेंज से पकड़ा शिकारी, घायल मिले बैल

locationअलवरPublished: Jan 18, 2020 12:20:34 am

Submitted by:

Prem Pathak

सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों की नर्सरी कही जाने वाली तालवृक्ष रेंज पर शिकारियों की गिद्ध नजर लगी है। वनकर्मियों ने बीती रात इसी रेंज में गश्त के दौरान एक बावरिया जाति के शिकारी को पकड़ा, जिसके पास कुल्हाड़ी, अवैध हथियार व विस्फोटक सामग्री मिली है। तालवृक्ष रेंज में शुक्रवार को वनकर्मियों को एक ***** का शव मिला, जिसके जबड़े के चिथड़े उड़े मिले, वहीं एक गोवंश भी घायल अवस्था मिला।

सरिस्का की तालवृक्ष रेंज से पकड़ा शिकारी, घायल मिले बैल

सरिस्का की तालवृक्ष रेंज से पकड़ा शिकारी, घायल मिले बैल

अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों की नर्सरी कही जाने वाली तालवृक्ष रेंज पर शिकारियों की गिद्ध नजर लगी है। वनकर्मियों ने बीती रात इसी रेंज में गश्त के दौरान एक बावरिया जाति के शिकारी को पकड़ा, जिसके पास कुल्हाड़ी, अवैध हथियार व विस्फोटक सामग्री मिली है। तालवृक्ष रेंज में शुक्रवार को वनकर्मियों को एक ***** का शव मिला, जिसके जबड़े के चिथड़े उड़े मिले, वहीं एक गोवंश भी घायल अवस्था मिला। आशंका है कि पकड़े गए शिकारी ने किसी खाद्य पदार्थ में विस्फोटक पदार्थ मिलाकर जंगल में डाला हो, जिसके खाने से ***** के मुंह के चिथड़े उड़ गए हो, वहीं जहरीले या विस्फोटक मिला खाद्य पदार्थ खाने से गोवंश घायल हो गया हो।
शिकारियों की कुदृष्टि सरिस्का बाघ परियोजना से हट नहीं पा रही है। शिकारियों की ओर से वन्यजीवों के शिकार का तरीका बदल लेने से सरिस्का प्रशासन की परेशानी और बढ़ गई है। पिछले करीब एक महीने में सरिस्का में जहरीला पदार्थ डालकर वन्यजीवों व पक्षियों के शिकार की दो घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में वनकर्मियों ने जहरीला पदार्थ डालकर शिकार करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है।
अवैध हथियार व पोटास समेत पकड़ा

सरिस्का बाघ परियोजना की तालवृक्ष रेंज स्थित बनी बीट में शिकार की फिराक में घूम रहे एक शिकारी को वनकर्मियों ने गुरुवार रात गश्त के दौरान अवैध हथियार व विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा। जलेसिंह पुत्र रामपत बावरिया (26) निवासी टापरी थाना कोटपूतली को गिरफ्तारी के बाद तालवृक्ष क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय लाया गया, जहां उसके कब्जे से धारदार हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
तालवृक्ष रेंज में रहते हैं आधा दर्जन से ज्यादा बाघ

सरिस्का की तालवृक्ष रेंज में ज्यादातर समय आधा दर्जन से ज्यादा बाघ रहते हैं। इस रेंज में शिकारी की गिरफ्तारी सरिस्का प्रशासन के लिए नए संकट के समान है। वर्तमान में तालवृक्ष रेंज में बाघिन एसटी-9, 10 व 12, बाघ एसटी-13 तथा पिछले दिनों नामकरण किए गए तीन शावक की मौजूदगी है।
शिकारी से पूछताछ जारी

तालवृक्ष रेंज में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उससे एक कुल्हाड़ी व अन्य सामान बरामद किया गया है। शिकारी से पूछताछ की जा रही है।

सेढूराम यादव
डीएफओ, सरिस्का बाघ परियोजना

ट्रेंडिंग वीडियो