अलवर

अब ढूंढऩा पड़ेगा दूसरा राशन डीलर

अलवर. शहर के हजारों राशन उपभोक्ताओं को अब शराब के लिए दूसरा राशन डीलर ढूंढऩा पड़ेगा। जी हां, वार्डों के परिसीमन के साथ ही राशन वितरण प्रणाली में भी बदलाव होगा। नए परिसीमन में जिन लोगों का जिन लोगों वार्ड बदलेगा, उनका राशन डीलर बदलना भी तय है। इसके लिए जिला रसद विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

अलवरJun 19, 2019 / 01:06 pm

Hiren Joshi

अब ढूंढऩा पड़ेगा दूसरा राशन डीलर


अलवर. शहर के हजारों राशन उपभोक्ताओं को अब शराब के लिए दूसरा राशन डीलर ढूंढऩा पड़ेगा। जी हां, वार्डों के परिसीमन के साथ ही राशन वितरण प्रणाली में भी बदलाव होगा। नए परिसीमन में जिन लोगों का जिन लोगों वार्ड बदलेगा, उनका राशन डीलर बदलना भी तय है। इसके लिए जिला रसद विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य सरकार जनसंख्या के आधार पर अलवर शहर में 50 से बढ़ाकर 65 वार्ड करने जा रही है। पालिका चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। जिसमें 50 वार्डों में से ही 65 वार्ड बनाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में शहर के हजारों लोगों के वार्ड बदल जाएंगे। इस सीधा-सीधा प्रभाव शहर के राशन वितरण व्यवस्था पर भी पड़ेगा। कई वार्डों के राशन उपभोक्ता परिसीमन के साथ ही दूसरे वार्डों के राशन डीलरों के यहां शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इसके बाद इन राशन उपभोक्ताओं को अपने नए वार्ड के राशन डीलर के यहां से ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

घट सकती है राशन की दुकानें
नए परिसीमन के साथ शहर में वार्डों की संख्या भले ही 50 से बढकऱ 65 हो जाएंगी, लेकिन राशन की दुकानों की संख्या घट सकती है। फिलहाल में शहर में 92 उचित मूल्य राशन की दुकानें हैं। इनमें से 10 दुकानें खाली पड़ी हैं तथा कुछ राशन डीलर इस्तीफा देना चाह रहे हैं। वहीं, कई राशन डीलरों के यहां कम उपभोक्ता हैं। ऐसे में विभाग राशन की दुकानों की संख्या को कम करते हुए प्रत्येक वार्ड में एक राशन की दुकान ही कर सकता है। शहर के 65 वार्डों में 65 ही उचित मूल्य राशन की दुकानें रह सकती हैं।
फैक्ट फाइल
शहर में उचित मूल्य राशन की दुकानें – 92
राशनकार्ड धारक परिवार – 109323
राशनकार्ड पर कुल यूनिट 403263

पुनर्गठन पर विचार
शहर में वार्डों के परिसीमन से राशन वितरण प्रणाली में भी बदलाव होगा। इसके लिए शहर की उचित मूल्य राशन की दुकानों के पुनर्गठन पर विचार किया जा रहा है।
– अमृतलाल, जिला रसद अधिकारी, अलवर।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.