अलवर के कालीमोरी ओवरब्रिज पर बरसात के बाद नाला ओवरफ्लो होने के बाद कुछ ऐसा दृश्य बन गया।
यहां गंदा पानी जमा होने के बाद लोगों को काफी परेशानी हुई, गंदे पानी में से निकलता दिव्यांग।
यहां बरसात के बाद हमेशा गंदा पानी जमा होता है, लेकिन प्रशासन नालों की सफाई नहीं करवा रहा है।
यहां कुछ दिन पहले जिला कलक्टर की गाड़ी भी फंस चुकी है, लेकिन फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
इसी सडक़ पर कई गड्ढ़े भी है जिसमें वाहन चालक फंस रहे हैं।
यहां ऐसा लगा कि मानों अलवर वासियों को काले पानी की सजा मिल रही हो।
यहां से गुजरने वाले वाहन आधे से ज्यादा पानी में फंस गए जिससे वाहन सवार लोगों के कपड़े भीग गए।