अलवर. शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस पास बना नागेश्वर मंदिर शहर के शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में विशालकाय शेषनाग पर भगवान शिव सपरिवार विराजमान है और सिर पर सदैव गंगा बहती रहती है। मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि यह करीब छह दशक से ज्यादा पुराना है। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी प्रभुदयाल ने इस मंदिर की नींव रखी थी। तभी से यह प्रतिमा विराजमान है इसके साथ ही हनुमान जी और राम दरबार की प्रतिमा भी यहां स्थापित है। शेषनाग की यह आकृति शयन मुद्रा में है जिसमें शेष नाग ने अपना फन फैलाया हुआ है और इसी फन के नीचे भगवान सपरिवार विराजमान है। भगवान शिव का यह रूप् भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सावन के महिने में यहां शिव भक्त पूजा अर्चना करते हैं और जलाभिषेक करते हैं। मंदिर में शिवजी का ब्यावला व फूलडोल आदि आयोजन भी होते हैं। सावन में कावड लाने वाले कावडिएं भी यहां विश्राम करते हैं। महाशिवरात्रि पर भी यहां धार्मिक आयेाजन होते हैं।