scriptहनीट्रैप मामले में एक महिला सहित छह जने गिरफ्तार | Six people including a woman arrested in honeytrap case | Patrika News

हनीट्रैप मामले में एक महिला सहित छह जने गिरफ्तार

locationअलवरPublished: Oct 07, 2022 01:29:25 am

Submitted by:

Kailash

एमआइए थाना पुलिस की कार्रवाईआरोपियों में एक रेलवे का कर्मचारी भी शामिल

हनीट्रैप मामले में एक महिला सहित छह जने गिरफ्तार

हनीट्रैप मामले में एक महिला सहित छह जने गिरफ्तार

अलवर. एमआइए थाना पुलिस ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर रुपए ऐंठने (हनीट्रैप) के मामले में एक महिला सहित छह जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कर्मचारी भी शामिल है।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एमआइए स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाला राजीव कुमार रवि पुत्र भुवालराम बुधवार को कमरे से पैदल-पैदल फैक्ट्री ड्यूटी पर जा रहा था। राजीव को गेट नम्बर-4 के बगल में झाडिय़ों के पास एक महिला मिली। जिसने राजीव को चलने का इशारा किया। राजीव उसके झांसे में आ गया। महिला उसे झाडिय़ों के पीछे ले गई। महिला के साथ मौजूद तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वहां एक मोटा आदमी आया। जिसने खुद को महिला का पति बताया। इसके बाद आरोपियों ने राजीव से हाथापाई की और बंधक बना एक टैम्पो में बैठा लिया। आरोपियों ने राजीव को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 2 हजार रुपए मांगे। उसे चाकू दिखाया और उसका वीडियो बनाया। इस पर राजीव ने अपने मित्र को फोन किया। राजीव ने अपनी जान खतरे में बताते हुए मित्र से आरोपियों के मोबाइल नम्बर पर फोन-पे से 1500 रुपए डलवाए। इसके बाद आरोपियों ने फिर राजीव के दोस्त को फोन किया और 5 हजार रुपए की डिमांड की। इस पर राजीव के मित्र ने आरोपियों को गुमराह करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी।
इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप के आरोपी महिला सहित उसके साथी सुधीर कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी खौहर-नौगांवा, मनीष कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र छोटेलाल निवासी मुल्तान नगर दिवाकरी-एनईबी, विकास कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी मेहराना जिला पानीपत-हरियाणा हाल मुल्तान नगर दिवाकरी-एनईबी, संजय उर्फ विजय पुत्र अर्जुनदास निवासी पानी की टंकी के पास एनईबी और जगदीश पुत्र छोटेलाल उर्फ बादशाह निवासी खूटेटा कलां थाना बगड़ तिराहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी मनीष कुमार उर्फ गुड्डू रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर अजमेर में कार्यरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो