scriptरिश्ते हुए शर्मसार, सौतेला पिता बना दरिंदा, 9 वर्षीय बेटी के साथ किया बलात्कार, बच्ची अस्पताल में भर्ती | Step Father Rape Her Minor Daughter In Alwar | Patrika News

रिश्ते हुए शर्मसार, सौतेला पिता बना दरिंदा, 9 वर्षीय बेटी के साथ किया बलात्कार, बच्ची अस्पताल में भर्ती

locationअलवरPublished: Oct 10, 2019 11:35:04 am

Submitted by:

Sujeet Kumar

Father Rape Daughter In Alwar : सौतेले पिता ने अपनी 9 साल की बेटी से बलात्कार किया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Step Father Rape Her Minor Daughter In Alwar

रिश्ते हुए शर्मसार, सौतेला पिता बना दरिंदा, 9 वर्षीय बेटी के साथ किया बलात्कार, बच्ची अस्पताल में भर्ती

अलवर. Father Rape Daughter In Alwar : अलवर के एमआईए थाना इलाके में बुधवार शाम एक सौतेले पिता द्वारा 9 वर्षीय नाबालिग बेटी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है। पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है। एमआईए थाना प्रभारी शिवराम गुर्जर ने बताया कि एमआईए थाना इलाका निवासी एक महिला ने बुधवार रात थाने में रिपोर्ट दी कि वह फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार को वह काम पर गई हुई थी। उसकी 9 वर्षीय बालिका घर में अकेली थी।
इसी दौरान मौका पाकर उसके पति ने बालिका के साथ बलात्कार कर दिया। जब वह फैक्ट्री से लौटी तो उसे घटना के बारे में पता चला और बालिका की तबीयत बिगड़ी हुई थी। बालिका को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है। बालिका का जनाना अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच डीएसपी दीपक शर्मा कर रहे हैं।
एक साल से साथ रह रही है

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पीडि़ता का सौतेला पिता है। पिछले करीब एक साल से उसकी मां आरोपी के साथ रह रही है।

अब खतरे से बाहर है बालिका
बलात्कार के बाद बालिका की हालत बिगड़ गई और गुप्तांगो से खून बहने लगा। लहूलुहान हालत में बालिका को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालिका के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस को घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। रात एक
बजे तक डीएसपी दीपक शर्मा जनाना अस्पताल में मौजूद थे। अब बालिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो