scriptAlwar weather : सूरज की तपत से जल रहा अलवर, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, इतने डिग्री पर पहुंचा पारा | Summer breaks all records in alwar | Patrika News

Alwar weather : सूरज की तपत से जल रहा अलवर, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, इतने डिग्री पर पहुंचा पारा

locationअलवरPublished: May 13, 2018 09:45:13 am

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर में गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

Summer breaks all record in alwar
अलवर. जिले में शनिवार मई माह का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर झुलसाने वाली गर्मी का दौर जारी रहा। दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आद्रता का स्तर 74 और 18 प्रतिशत के बीच रहा।
जिले में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। जिलेभर में लू और झुलसाने वाली गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अलवर में शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप के चलते हवा में गर्मी थी, जिससे लोगों को लू का अहसास हुआ। इस वर्ष पहली बार मई के महीने में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 48 घंटे में थंडरस्ट्रॉम का आशंका है।
गन्ने के रस व शिकंजी से किया गला तर

गर्मी का आलम यह रहा कि यहां न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशुपक्षी भी व्याकुल दिखाई दिए। जैसे-जैसे दिन चढऩे लगा वैसे वैसे गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर में सडक़ों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। घरों में भट्टी सी तपन से परेशान लोग पेड़ों के नीचे राहत की सांस लेते दिखे। वहीं गन्ने का रस, शिकंजी व अन्य शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए।
बाजारों में कम हुई चहल-पहल

अलवर में गर्मी का प्रकोप बढऩे के बाद से ही शहर की बाजारों में चहल-पहल व रौनक बिल्कुल कम हो गई है। दोपहर में अलवर की सडक़ें सूनी नजर आने लगी है। अलवर में देर शाम तक भी गर्म हवाएं चल रही है। इस वजह से लोग घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं।
अब तक के हालात

शनिवार: दोपहर 12 बजे 44 डिग्री, रात 9 बजे 29 डिग्री
शुक्रवार: दोपहर 12 बजे 42 डिग्री, रात 9 बजे 30 डिग्री
गुरुवार: दोपहर 12 बजे 40 डिग्री, रात 9 बजे 25 डिग्री
बुधवार: दोपहर 12 बजे 28 डिग्री, रात 9 बजे 22 डिग्री
मंगलवार: दोपहर 12 बजे 38 डिग्री, रात 9 बजे 22 डिग्री
सोमवार: दोपहर 12 बजे 41 डिग्री, रात 9 बजे 25 डिग्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो