scripttechnical yogi youtube channel, Technical Yogi Biography | कभी चाय की थड़ी पर धोते थे कप-प्लेट, आज देश के बड़े यू-टयूबर हैं टेक्निकल योगी | Patrika News

कभी चाय की थड़ी पर धोते थे कप-प्लेट, आज देश के बड़े यू-टयूबर हैं टेक्निकल योगी

locationअलवरPublished: Dec 09, 2022 02:22:39 pm

Submitted by:

santosh Trivedi

Technical Yogi Youtube Channel: अलवर शहर के युवा योगेंद्र सैनी भी ऐसे ही सफल इंसान हैं, जिनका नाम आज पहचान का मोहताज नहीं है।

yogendra_yogi_technical_yogi.jpg

ज्योति शर्मा

अलवर। कहते हैं कि सफलता मिलना आसान नहीं होती हैं। इसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। मुश्किल भी बहुत आती हैं, लेकिन हार नहीं मानने वाले ही सफलता के शिखर पर पहुंच पाते हैं। अलवर शहर के युवा योगेंद्र सैनी भी ऐसे ही सफल इंसान हैं, जिनका नाम आज पहचान का मोहताज नहीं है। जो कभी चाय की थड़ी पर कप-प्लेट धोते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया इन्हें टेक्टिनकल योगी के नाम से जानती है। इन्होंने जो देश विदेश में पहचान बनाई है वो इनकी मेहनत का ही परिणाम है। यूटयूब चैनल पर इंटरनेट से जुड़े तकनीकी कार्यों की जानकारी देते हैं। ये जहां जाते हैं वहां युवाओं की भीड़ इनके पीछे उमड़ पड़ती है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.