खंडेलवाल महिला सेवा समिति की ओर से निजी होटल में तीजोत्सव मनाया गया । जिसमें क्लब की महिलाओं ने पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली थीम के साथ पर्व मनाया। पूजा, आरती, ममता, वैशाली , रंजना ने राजपूती व पंजाबी थीम के साथ सबका स्वागत किया। चित्रा, मीरा, गीता, तारा, ममता ने बंगाली थीम पर, प्रीति , राजबाला, रचना, अर्चना, बेबी ने राजस्थानी थीम पर प्रस्तुति दी।
गार्गी क्लब की ओर से निजी होटल में तीजोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने तीज और सावन के गीतों पर डांस किया और झूला झूला। क्लब की अध्यक्ष अंजू जैन ने बताया कि तीज में परिवार के रिश्ते निभाने का संदेश दिया गया। जिसमें सास, ननद, देवरानी, जेठानी, पति पत्नी, देवर भाभी का अभिनय करते हुए तीज पर्व मनाने का महत्व बताया गया। इस अवसर पर अनिता, दीप, रेणू, सरोज, अलका, अंजू,, शिखा, सोनिया, सुजाता, अंजना, निशा, सरिता, रश्मि, उषा, रेखा व रविता आदि मौजूद रहे।
सावन थीम पर फैशन शो आयोजितआनंदिता अग्रवाल महिला संगठन की ओर से तीज के उपलक्ष में फैशन शो आयोजित किया गया। जिसमें सावन थीम पर कैटवॉक किया गया। इसमें बेस्ट कैटवॉक पूजा, बेस्ट स्माइल सुनीता बसंल, पर्सनलिटी स्वाति, कास्टयूम रेणू गेायल, परफार्म ब्यूटी विद ब्रेन सीमा, बेस्ट पोज का पुरस्कार भारती को दिया गया । निणाZयक के रूप में गोल्डी, कंगना अग्रवाल, निष्ठा, शिखा तिवाडी शामिल थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि गोयल, नेहा गोयल, मीनू मित्तल, शोभा अग्रवाल, सुजाता , मंजरी, सविता अग्रवाल का सहयोग रहा।
एआरजी महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम व महिलाओं के द्वारा झूला झूला गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। ग्रुप की सदस्य रानी खंडेलवाल ने सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की खुशियों के रूप में तीज महोत्सव मनाया जाता है। निशा खंडेलवाल ने बताया की इस तरह के आयोजनों से समाज की महिलाओं का आपस में मेलजोल होता है और एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया समय-समय पर एआरजी महिला मंडल की ओर से सामाजिक हित के कार्य भी किए जाते हैं।