scriptआपात स्थिति में धोखा दे रहे है इस जिले के पुलिस व अग्निशमन विभाग | telephone number of police and fire station are damage in alwar | Patrika News

आपात स्थिति में धोखा दे रहे है इस जिले के पुलिस व अग्निशमन विभाग

locationअलवरPublished: Dec 16, 2017 09:41:06 am

Submitted by:

Jyoti Sharma

अलवर के पुलिस के 100 व अग्निशमन केंद्र के 101 नम्बर कई सालों से बंद है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रहा है।

telephone number of police and fire station are damage in alwar
अलवर. किसी भी आपात स्थिति के दौरान आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जारी किया गया 100 नम्बर लोगों को धोखा दे रहा है। आपात स्थिति में मदद पाने के लिए लोग इस नम्बर को एक बार नहीं कई बार डायल करते रहते हैं, लेकिन मदद तो दूर नम्बर ही नहीं लगता। यही हाल आग लगने जैसी घटना की सूचना देने के लिए जारी किए गए नम्बर की भी है।

आग की घटना की जानकारी फायर बिग्रेड के कार्यालय में 101 नम्बर पर दी जाती है। यह नम्बर पिछले दो साल से खराब पड़ा है। इससे पहले नगर परिषद ने टोल फ्री नम्बर चालू किया। जिसे बदल दिया। अब उसकी जगह राजस्थान पॉर्टल का नम्बर मिल रहा है। जबकि पहले सीधे नगर परिषद के टोल फ्री नम्बर पर फोन कर व्यक्ति बिजली, सडक़, रोडलाइट, गंदगी जैसी समस्याओं की शिकायत कर सकता था। अब जयपुर हैल्पलाइन का नम्बर टोल फ्री के नाम से दे दिया जाता है। हैल्पलाइन से दूसरा नम्बर दिया जाता है। जबकि पुराना टोल फ्री नम्बर केवल नगर परिषद अलवर से संबंधित शिकायतों के लिए शुरू किया गया था।

महिला शिकायत का 1090 नम्बर भी बंद


महिलाओं को किसी भी तरह की आपात स्थिति के दौरान मदद के लिए चार साल पहले 1090 टोल फ्री नम्बर शुरू किया गया था। जो अब बंद है। जबकि यह नम्बर महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र को भी आवंटित हो चुका है। लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से महिलाएं कोई शिकायत भी नहीं कर पाती है।
शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं

आग की सूचना देने के लिए 101 नम्बर करीब दो साल से खराब है। फायर ऑफिसर बबूरराम को फोन पर यह जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण अब उनके मोबाइल नम्बर 8058998908 नम्बर पर सूचना मिलती हैं।
छह माह से खराब है 100 नम्बर

करीब छह माह से 100 नम्बर बंद है। इस नम्बर पर कॉल नहीं जाती। इस संबंध में 2338200 पर कंट्रोल रूम में फोन किया, वहां 100 नम्बर पर कॉल नहीं लगने की शिकायत करने पर पता चला कि यह नम्बर पिछले छह माह से बंद है। इसकी शिकायत दी हुई है। बताया गया कि 8764874046, 8764874050 नम्बर पर सूचना दी जा सकती है। जबकि, आमजन को इन नम्बरों की जानकारी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो