scriptराजस्थान के इस जिले में 16 डिग्री तक गिरा तापमान, 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें हुई लेट | temperature decrease upto 16 degrees in alwar | Patrika News

राजस्थान के इस जिले में 16 डिग्री तक गिरा तापमान, 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें हुई लेट

locationअलवरPublished: Dec 18, 2017 03:07:30 pm

Submitted by:

Rajiv Goyal

राजस्थान के अलवर जिले में रविवार को तापमान में 16 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के कारण 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हुई।

temperature decrease upto 16 degrees in alwar
तापमान में तेजी से हो रही गिरावट व कोहरे के चलते रविवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दिन करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से अलवर जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दिन सबसे अधिक करीब साढ़े दस घंटे की देरी से न्यूभुज बरेली ट्रेन अलवर जंक्शन पहुंची। पूजा भी करीब दो घंटे देरी से आई। देहरादून-ओखा, जैसलमेर-काठगोदाम, पोरबन्दर सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से अलवर जंक्शन पहुंची। जयपुर-खैरथल पैसेन्जर अलवर तक ही चली।
ट्रेनों के समय पर नहीं आने से अलवर जंक्शन पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़भाड़ रही। बड़ी संख्या में लोग गाडि़यों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ कार्यालय पर जानकारी लेते दिखे।


जिले में पड़ रही सर्दी की तीव्रता का अदंाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को तापमान में करीब 16 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दिन दोपहर में तापमान जहां करीब 23 डिग्री था, जो रात्रि में गिरते-गिरते 7 डिग्री पर पहुंच गया। इससे ठंड व ठिठुरन बढ़ गई। ठिठुरन से सबसे अधिक बच्चे व बुजुर्गों को परेशानी आई।
सर्दी का असर बाजार पर भी पड़ा। बाजार में जहां रविवार को छु़ट्टी का दिन होने के कारण दोपहर में रौनक रही, वहीं शाम घिरने व सर्दी बढऩे के साथ ही सूनापन छा गया। सर्दी से बचने के लिए इस दिन लोग ज्यादातर घरों में दुबके रहे। केवल जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। इस दौरान वे गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है।
गर्म व्यंजनों की बिक्री बढ़ी


तापमान में गिरावट के साथ ही गर्म व्यंजनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, मूंगफली, तिल, गज्जक आदि की बिक्री भी तेज हो गई है। इसके साथ ही चौराहों व नुक्कड़ पर सुबह-शाम चाय की टपरियों पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही हैै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो