script

राजस्थान में पारा जमाव बिंदु पर, दो दिन के लिए अलर्ट जारी

locationअलवरPublished: Jan 06, 2018 09:23:42 am

Submitted by:

Rajiv Goyal

राजस्थान में पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। अलवर का तापमान 0.5 डिग्री तक पहुंच गया।

temperature is near freezing point in rajasthan
राजस्थान में अलवर का तापमान 0.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अलवर सहित राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में 24 घंटे तक घना कोहरा व अब तक की सबसे अधिक सर्दी पडऩे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं कोहरे व सर्दी के चलते ट्रेन व सडक़ यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आशंका जताई है कि आगामी 7 जनवरी तक तापमान 1 डिग्री व उससे कम रहेगा। जबकि 8 को तापमान 2 डिग्री तक रहने की सम्भावना है। अधिकत तापमान में भी 3 डिग्री तक गिरावट होने की सम्भावना है। जिले में कोहरे व सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है।
शुक्रवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। स्थिति ये थी अलवर शहर में सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी व कोहरे के चलते वाहनों के दुघर्टनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहा। दोपहर में जरूर धूप खिली और सर्दी से हल्की राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्दी का कहर फिर से बढ़ गया। सर्दी का असर ट्रेन व बसों पर भी पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
30 से अधिक ट्रेनें लेट, सडक़ यातायात प्रभावित

शुक्रवार को अलवर जंक्शन पर 30 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से अलवर जंक्शन पर पहुंची। इससे अलवर जंक्शन पर दिनभर ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोगों को खासी परेशानी हुई। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से अलवर आई। तो सडक़ यातायात भी खासा प्रभावित हो रहा है। सुबह 11 बजे तक अलवर-मथुरा व अलवर-दिल्ली मार्ग पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। तो कुछ सडक़ के किनारे खड़े होकर कोहरा छटने का इंतजार करते रहे। रोडवेज की तरफ से भी कई बसों को रदद किया गया व कुछ का रूट छोटा किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो