scriptThe electrocuted youth fell down from the pole, angry people blocked | करंट से झुलसा युवक खम्भे से नीचे गिरा, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम | Patrika News

करंट से झुलसा युवक खम्भे से नीचे गिरा, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम

locationअलवरPublished: Dec 04, 2022 01:01:19 am

Submitted by:

Kailash Sharma


दो घंटे समझाइश के बाद खोला जाम

करंट से झुलसा युवक खम्भे से नीचे गिरा, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम
करंट से झुलसा युवक खम्भे से नीचे गिरा, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम
लक्ष्मणगढ़. कस्बे के निकटवर्ती हसनपुर गांव में शुक्रवार रात्रि शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर काम करने के दौरान सप्लाई चालू होने से शुरू होने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने शनिवार को लक्ष्मणगढ़-गढ़ीसवाईराम स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक के भतीजे पवन सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि फाल्ट होने से हसनपुर गांव की सप्लाई बंद हो गई, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। इस दौरान निगम के लाइनमैन रामेश्वर ने गांव के धर्मचंद सैनी को फोन कर फाल्ट को ठीक करने की बात कही।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.