अलवर. जिले भर में रंगों का पर्व होली व घुलंडी उत्साह से मनाया गया। तीन दिवसीय रंगोत्सव के पहले दिन सोमवार को जिले में होलिका का दहन किया गया। इस महिलाओं ने दोपहर में होलिका का पूजन किया। वहीं मंगलवार को धुलंडी पर्व मनाया गया, इस दिन लोगों ने एक- दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। बुधवार को भाई दूज पर बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। पूजन कर दिया दहन: होली पर्व पर सोमवार को गांव, मोहल्लों में सामूहिक तौर पर होलिका का दहन किया गया। होली पर्व के चलते दिन भर राम राम सा का दौर चलता रहा! सोशल मीडिया पर होली पर्व की शुभकामनाओं के संदेश का आदान- प्रदान होता रहा। गांव- ढाणी से शहर- कस्बों तक रही रंगों की धमाल: रंगों का पर्व होली धुलण्डी मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। गांव हो शहर, सभी जगह लोगों ने रंग, गुलाल से जमकर होली खेली. सुबह से धुलंडी की धमाल गली, मोहल्लों में दिखाई दिया। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ रंगों का त्योहार दोपहर तीन बजे तक चला। शाम को अटृा मंदिर पर भगवान से होली खेलने एवं नंगली चौराहा के पास महावर हॉस्टल में होली मिलन समारोह मनाया गया। सामूहिक आयोजन भी हुए धुलंडी पर अलवर शहर सहित अन्य स्थानों पर होली खेलने के सामूहिक आयोजन भी हुए। हालांकि प्रशासन की ओर से जिले में होली त्योहार पर डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन धुलंडी पर अनेक स्थानों पर लोग डीजे पर होली के गीतों पर डांस कर रंग गुलाल उडाते नजर आए। कई जगह मैरिज होम में होली के आयोजन किए गए। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम जिले में होली का त्योहार पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। जिसके चलते होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुछ जगह छुटपुट घटनाएं हुई, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति में किसी प्रकार का कोई खलल नहीं पड़ा। जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर में करीब 700 पुलिस अधिकारी और जवानों का जाब्ता तैनात किया गया था।