भाजपा का दावा 2189 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने दावा किया कि पार्टी की ओर से 2189 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाने के लिए प्रशासन ने तीन रोडवेज बसें एवं कई पुलिस वाहन खड़े करवाए थे। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खुद बसों में चढ़े। बाद में बसें व पुलिस वाहन भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर वहां से रवाना हुए। इधर, प्रशासन का कहना है कि छह-सात बसों में चार-पांच सौ लोगों का आना संभव है।
हारे-जीते नेताओं सहित पदाधिकारी भी थे मौजूद गिरफ्तारी देने के लिए भाजपा के जीते विधायक संजय शर्मा व मंजीत चौधरी, नगर परिषद अलवर के सभापति अशोक खन्ना, नगर परिषद भिवाड़ी के सभापति संदीप दायमा मौजूद थे, वहीं पूर्व विधायक जयराम जाटव, रामहेत यादव, मंगलराम कोली, बनवारीलाल सिंघल, मामन यादव, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, इंद्रजीत सिंह पाटा, सुरेश मेहता, विजय मीणा, सुखवंत सिंह, महेन्द्र यादव, महंत बालकनाथ योगी, बाबूलाल मैनेजर, प्रदेश मंत्री बलवान यादव, महामंत्री अशोक गुप्ता, देवेन्द्र यादव, नरेश शर्मा, केजी खंडेलवाल, पं. जलेसिंह, डॉ. अशोक पाठक, पवन जैन, सुरेश यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव, पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव, पूर्व सभापति मीना सैनी, हर्षपाल कौर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप सभा के दौरान भाजपा के वक्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों से कर्जमाफी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वक्ताओं का कहना था कि कांगे्रस ने चुनाव घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिन में कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन सरकार बने दो महीने हो गए, लेकिन किसानों की पूर्ण कर्ज माफी नहीं हुई। सरकार केवल भाजपा सरकार के दौरान किए कर्ज माफी के प्रमाण पत्र ही बांट रही है। वहीं बेरोजगार भत्ते में भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया।