scriptआग से हजारों पशुओं का चारा जलकर राख | Thousands of animals burnt to ashes by fire | Patrika News

आग से हजारों पशुओं का चारा जलकर राख

locationअलवरPublished: Nov 13, 2019 01:44:08 am

Submitted by:

Kailash

आग से हजारों पशुओं का चारा जलकर राख

आग से हजारों पशुओं का चारा जलकर राख

आग से हजारों पशुओं का चारा जलकर राख


बानसूर. क्षेत्र के गांव चतरपुरा के पास नरबदकाबास की ढाणी में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब पन्द्रह सौ मण कड़बी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर करीब पांच घंटे बाद काबू पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद उपखंड प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी- कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह अज्ञात कारणों से खेत में मदनलाल, मोहनलाल, महेन्द्र सैनी एवं श्याम लाल सैनी की कडबी रखी हुइ थी। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। कड़बी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
सरपंच पर फायरिंग मामले में मिले अहम सुराग
अलवर ग्रामीण. मालाखेड़ा लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर सरपंच विश्राम गुर्जर पर की गई फायरिंग मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने बताया कि श्यामगंगा से पहले मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सरपंच विश्राम गुर्जर और उसका साथ बदमाशों से जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे हैं। उनकी गाड़ी के आगे को कार लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। जिसकी संदिग्ध गतिविधि साफ दिखाई दे रही है। 10 नवंबर की रात्रि सरपंच विश्राम गुर्जर और उसका साथी संदीप ओला कार से अलवर से अपने गांव लौट रहे थे। पूर्व प्रधान शिव लाल गुर्जर ने बताया उनके पुत्र के साथ घिनौनी हरकत की गई है। सरपंच इंदर मल मीणा, रामानंद गुप्ता, बाबूलाल शर्मा, रतिराम बैरवा, राम चरण ने घटना की निंदा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो