अलवर

हजारों मतदाता, न भाजपा प्रत्याशी को जानते न कांग्रेस को

गाडि़या लुहारों के आधों के वोट, आधों के नहीं°, गाडि़या लुहारों को इंतजार कोई पर्ची लेकर आए तो डालने जाएंगे वोट
 

अलवरJan 21, 2018 / 07:15 pm

Dharmendra Yadav

अलवर. गाडि़या लुहारों के अलवर शहर में ही १५० से अधिक परिवार हैं। जबकि पूरे जिले में हजारों मतदाता हैं। लेकिन इनमें से आधे परिवारों का मतदाता सूची में नाम ही नहीं है और बचे आधे परिवार वोट की पर्ची का इन्तजार करते हैं। गाडि़या लुहारों का कहना है किे कोई वोट डालने की पर्ची लेकर आए तो वोट देंगे। अन्यथा नहीं। हालांकि वो न भाजपा के प्रत्याशी को जानते न ही कांग्रेस के।
अलवर शहर में शिवाजी पार्क, अग्रसेन सर्किल, २०० फीट रोड, सूर्य नगर सहित अनेक जगहों पर गाडि़यों लुहारों का अस्थाई ढेरा हैं। सूर्य नगर बाइपास रोड पर बसे लुहारों के परिवारों का कहना है कि उनका दिवाकरी में वोट डलता है। पिछले चुनावों मंे दिवाकरी में पहुंचकर वोट डाला है। इस बार कोई पर्ची लेकर आएगा तो वोट डालने जाएंगे। अभी कोई प्रत्याशी या समर्थक भी उनके पास नहीं गया है। शिवाजी पार्क के निकट मुख्य रोड पर रह रहे गाडि़या लुहारों के परिवारों का कहना है कि आधे लोगों का वोट डलता है। आधों का मतदाता सूची में नाम ही नहीं है।
आधार, पेन व राशन कार्ड भी
शिवाजीपार्क व अग्रसेन सर्किल के निकट सड़क किनारे बस रहे लुहारों का कहना है कि उनका आधार कार्ड है। राशन कार्ड ही नहीं बहुतों ने तो पेन कार्ड भी बनवा रखा है। इसके बावजूद भी उनका मतदाता सूची में नाम नहीं है। न कोई प्रशासन का व्यक्ति उनके पास नाम जुड़वाने के लिए आया। न किसी ने सूचना या जानकारी दी। जिसके कारण उनका मतदाता सूचियों में नाम नहीं जुड़ा है। जिनका नाम है उनको भी वोट डालने की जानकारी नहीं है।
कब डलेंगे वोट जानकारी नहीं
लोकसभा उपचुनाव के वोट २९ जनवरी को डाले जाएंगे। इसकी जानकारी भी उनको नहीं है। न प्रत्याशियों के बारे में बता। हालांकि भाजपा व कांग्रेस पार्टियों का नाम जरूर सुना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.