scriptराजस्थान मे यहां अंधड़ के साथ आई बारिश, तापमान में भारी गिरावट, पिछले साल की तबाही की आई याद | Todays Weather In Alwar 4 May 2019 | Patrika News
अलवर

राजस्थान मे यहां अंधड़ के साथ आई बारिश, तापमान में भारी गिरावट, पिछले साल की तबाही की आई याद

प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। अंधड़ के साथ बारिश आने से तापमान में भी गिरावट आई है।

अलवरMay 04, 2019 / 09:57 am

Hiren Joshi

Todays Weather In Alwar 4 May 2019

राजस्थान मे यहां अंधड़ के साथ आई बारिश, तापमान में भारी गिरावट, पिछले साल की तबाही की आई याद

अलवर. अलवर जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अंधड के बाद बरसात से तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे तेज अधंड के साथ बूंदाबांदी हुई। खैरथल कस्बे में तेज अंधड के साथ बरसात हुई तो राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ सहित अन्य इलाकों में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई है। इससे तापमान 32 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर आ टिका जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
रात में भी अंधड़

रात भी जिले भर में तेज अंधड आया, हल्की बूंदाबांदी हुई। कई स्थानों पर पोल गिर जाने से बिजली गुल हो गई।
अलवर में बीती रात अंधड़ के कारण कला कॉलेज में चुनावी तैयारियों के लिए लगा टैंट धराशायी हो गया। टैंट जिला प्रशासन ने लगाया था। टैंट रविवार को मतदान दलों की रवानगी के लिए कॉलेज परिसर में लगाया गया था। टैंट गिरने से उसके पर्दे फट गए। कुछ पाइप टूट गए। शुक्रवार सुबह टैंट को दुरुस्त किया ही जा रहा था कि शाम को वापस अंधड़ आ गया। जिससे टैंट ठीक करने का काम थम गया। यूआईटी एक्सईएन एके धींगड़ा ने बताया कि टैंट को ठीक कराया जा रहा है। पांच मई को मतदान दल यहां से रवाना होंगे।
पिछले साल 2 मई को हुई थी तबाही

पिछले साल 2 मई को भी जिले में अंधड़ आया। इससे सैंकड़ों सूखे व हरे पेड़ गिर गए, करीब 10 हजार बिजली के पोल धराशायी हो गए। अंधड़ का वेग इतना तेज था कि पेड़ व मकान आदि गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो