scriptटै्रक्टर- ट्रॉली के नीचे दबने से एक महिला की मौत, पांच घायल | Tractor - One woman killed, five injured by being pressed under the t | Patrika News

टै्रक्टर- ट्रॉली के नीचे दबने से एक महिला की मौत, पांच घायल

locationअलवरPublished: Sep 17, 2019 02:25:43 am

Submitted by:

Pradeep

सभी महिलाएं मजदूरी करने मोठूका गांव जा रही थी

टै्रक्टर- ट्रॉली के नीचे दबने से एक महिला की मौत, पांच घायल

टै्रक्टर- ट्रॉली के नीचे दबने से एक महिला की मौत, पांच घायल

अलवर/किशनगढ़बास. अलवर-भिवाड़ी मार्ग ग्राम बम्बोरा घाटा मे स्थित अण्डरपास पर सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य महिलाएं घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह ग्राम बम्बोरा से कुछ महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर कृ षि कार्य की मजदूरी के लिए गांव मोठूका जा रही थी। रास्ते में घाटा बम्बोरा से दौंगड़ा को जाने वाले रास्ते पर सैयद बाबा की मजार के पास मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सामने से आ रही बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाए तो ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर भागे व काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया और नीचे दबी महिलाओं क ो बाहर निकाल मदद में जुट गए। घटना में बम्बोरा निवासी मनीषा (35) पत्नी सुरेश मेघवाल की मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना पर घायलों एम्बुलेन्स व निजी वाहनों से उपचार के लिए किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। घायलों में गांव बम्बोरा निवासी उर्मिला पत्नी कृष्ण, सुमित पत्नी पूर्ण, सन्तोष पत्नी रामकुमार, ममता पुत्री मातादीन है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की गम्भीर अवस्था को देखते हुए अलवर के सामान्य चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। वहीं एकता पुत्री यशवन्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मृतका मनीषा का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण घटना की सूचना पाकर अपने-अपने रिश्तेदारों की कुशलक्षेम पूछते नजर आए। इस मौके पर तहसीलदार हेमेन्द्र
गोयल भी मौके पर पहुंचे व
घायलों का तुरंत राहत प्रदान करने के लिए कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो