फ्लाईओवर पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, ओवरटेक के चलते नदी में पलट रहे वाहन बहरोड़. नेशनल हाईवे पर बहरोड़ व पनियाला सीमा क्षेत्र पर सोतानाला नदी क्षेत्र पर बना फ्लाईओवर वाहनों चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां पर आकर हाईवे की चौड़ाई सिकुड़ जाती है। जिसके कारण हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसों का शिकार हो रहे है। नेशनल हाईवे पर सोतानाला फ्लाईओवर का पिछले करीब छह माह से निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर हाईवे के दोनों तरफ नई सडक़ बनाई जा रही है। ताकि होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।अनेक वाहन चालक गंवा चुके जान : सोतानाला फ्लाईओवर पर ओवरटेक के चलते सडक़ हादसों में अनेक वाहन चालक अपनी जान गंवा चुके है।पिछले वर्ष कोटपूतली से गुरुग्राम जा रहे एनआरआई चिकित्सक की गाड़ी सडक़ हादसे का शिकार हो गई थी।जिसमे चिकित्सक की मौत हो गई थी।बनी रहती है असमंजस की स्थिति : सोतानाला फ्लाईओवर पर होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को लेकर वाहन चालकों के साथ ही पुलिस में भी असमंजस की स्थिति बनी रहती है। यहां पर बहरोड़ व पनियाला थाना क्षेत्र की सीमाएं लगती है। जिसके कारण पुलिस भी एक दूसरे थाना क्षेत्र की घटना बता कर मामले को टालती रहती है। नीमराणा. नेशनल हाइवे पर कोलीला फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे कोटपूतली से दिल्ली की तरफ जा रहा एक रोड़ी से भरा ट्रेलर सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया।सडक़ दुर्घटना में रोड़ी से भरा ट्रेलर फ्लाईओवर से नीचे पलट गया।सडक़ दुर्घटना में घायल ट्रेलर चालक को अन्य वाहन चालकों की मदद से बाहर निकाल कर नीमराणा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ पर घायल चालक का ईलाज चल रहा है।वहीं सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।केबिन हो गया चकनाचूर : ट्रेलर व अन्य वाहन की हुई इस भयंकर टक्कर में रोड़ी से भरे ट्रेलर का केबिन चकनाचूर हो गया।