scriptदुखद: रस्सी पर लटककर व्यायाम कर रहा था, अचानक गले में अटका फंदा, 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत | Twelve Year Old Boy Died While Exercising In Alwar | Patrika News

दुखद: रस्सी पर लटककर व्यायाम कर रहा था, अचानक गले में अटका फंदा, 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

locationअलवरPublished: Feb 15, 2020 05:05:34 pm

Submitted by:

Lubhavan

वो हर रोज की तरह एक्सरसाइज कर रहा था, अचानक उसकी गर्दन निवार में फंस गई, जिससे सौम्य यादव की मौत हो गई।

Twelve Year Old Boy Died While Exercising In Alwar

दुखद: रस्सी पर लटककर व्यायाम कर रहा था, अचानक गले में अटका फंदा, 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

अलवर. अलवर शहर के कालाकुआं इलाके में एक्सरसाइज करते समय निवार (चारपाई पर कसने वाली चौड़ी पट्टी) का पट्टा गले में फंसने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। शुक्रवार को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
बहरोड़ के हमीदपुर निवासी हरिकिशन यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कालाकुआं सेक्टर-3 में किराए के मकान में रहता है। गुरुवार शाम को वह और उसकी पत्नी उनके राठ नगर स्थित निर्माणाधीन मकान को देखने चले गए। पीछे से उनका 12 वर्षीय बेटा सौम्य यादव घर पर अकेला था। वह घर के रोशनदान में लटकी निवार से एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान निवार उसके गले में फंस गई। रात करीब सवा आठ बजे वह वापस घर लौटे तो उनका बेटा सौम्य निवार से लटका मिला। जिसे तुरंत सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि सौम्य 7वीं कक्षा में पढ़ता था। वह मार्शल आर्ट का खिलाड़ी था। अपना लम्बाई बढ़ाने के लिए वह रोजाना एक्सरसाइज करता था।
उधर, अरावली विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन कारण अज्ञात है।
इकलौती संतान था सौम्य

मृतक सौम्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके माता-पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजन अस्पताल में विलाप करते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो