scriptलोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर आएंगे अलवर, सभी से व्यक्तिगत बात कर लेंगे फीडबैक | Union Minister Praksash Javadekar Will Arrive Alwar On Tuesday | Patrika News

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर आएंगे अलवर, सभी से व्यक्तिगत बात कर लेंगे फीडबैक

locationअलवरPublished: Feb 04, 2019 03:39:31 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है, इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर अलवर आएंगे।

Union Minister Praksash Javadekar Will Arrive Alwar On Tuesday

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर आएंगे अलवर, सभी से व्यक्तिगत बात कर लेंगे फीडबैक

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर 5 फरवरी को अलवर में फीडबैक लेने आएंगे। वे तीन सत्रों में पार्टी के सौ से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की जमीनी हकीकत जानेंगे। जावडेकर अंतिम सत्र में पार्टी के आमंत्रित एक-एक कार्यकर्ता से संभावित प्रत्याशी, लोकसभा चुनाव में पार्टी की जमीनी हकीकत, पार्टी में धड़ेबाजी, विधानसभा चुनाव में पार्टी की रही कमजोरियां आदि मुद्दों पर चर्चा कर फीडबैक जुटाएंगे।
इसके लिए पार्टी के अलवर जिले में निवास करने वाले राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख व उप प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख व पूर्व उप प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान व पूर्व प्रधान व पूर्व उप प्रधान, नगर निकाय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष, लोकसभा चुनाव संचालन समिति व प्रबंधन समिति, लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक, विस्तारक प्रभारी, विधानसभा के प्रभारी को बुलाया गया है।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व गृहमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुंधाशु त्रिवेदी का भी 11 फरवरी को अलवर आने का कार्यक्रम है। वे अलवर, भरतपुर व झुंझनंू जिलों को मिलाकर बनाए कलस्टर की बैठक कर लोकसभा चुनाव के लिए फीडबैक लेंगे।
भाजपा लोस चुनाव की तैयारी में जुटी

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर इसी क्रम में 5 फरवरी को अलवर में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का भी इसी महीने अलवर आने का कार्यक्रम है।
संजय नरूका, जिलाध्यक्ष भाजपा अलवर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो