scriptकॉलेज के बाद अब विश्वविद्यालय में होगा चुनावी घमासान | univercity student election in alwar | Patrika News

कॉलेज के बाद अब विश्वविद्यालय में होगा चुनावी घमासान

locationअलवरPublished: Aug 30, 2019 09:33:35 pm

Submitted by:

Dharmendra Adlakha

महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों के धमाल के बाद अब सबकी निगाहे राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में होने वाले चुनाव पर टिकी हैं। इस चुनाव में कई छात्र नेता प्रत्याशी बनकर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं।

univercity student election in alwar

कॉलेज के बाद अब विश्वविद्यालय में होगा चुनावी घमासान

महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों के धमाल के बाद अब सबकी निगाहे राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में होने वाले चुनाव पर टिकी हैं। इस चुनाव में कई छात्र नेता प्रत्याशी बनकर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं।
महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के समय विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं हुए। इसके लिए सरकार ने मतदान की तिथि ९ सितम्बर तय की है। इस बार कई एेसे युवाओं ने स्नातकोत्तर प्रीवियस में प्रवेश लिया है जो यहां से चुनाव लडऩे का मन बना रहे हैं। कई एेसे युवा हैं जो छात्र राजनीति का यही चुनाव ही लड़ सकते हैं। यहां से एबीवीपी पहले ही लता भोजवानी का नाम घोषित कर चुकी है। विश्वविद्यालय की समस्याओं के लिए एक साल से आंदोलन कर रहे संदीप ओला ने राजकीय कला महाविद्यालय से चुनाव लड़ा है लेकिन वे हार गए हैं। अब ये नए सिरे से विश्वविद्यालय से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। यहां से चुनाव की एनएसयूआई भी तैयारी कर रहा है। इस चुनाव को कई छात्र नेताओं ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है।

यहां चुनाव लडऩे की रजनीश जैमन, शोएब अख्तर, चेतन जैमन, लोकेश अवस्थी, निहाल गुर्जर, हरेन्द्र चौधरी, सचिन यादव, कुलदीप यादव, लेखराज, सचिन मीणा, उदय सिंह तथा जितेन्द्र नागपाल मुख्य हैं।

यह होगा कार्यक्रम-
यहां ३ सितम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, इस पर ४ सितम्बर को आपत्तियां लेने के बाद इसी दिन अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। यहां नामांकन पांच को भरे जाएंगे और ६ को इनकी जांच होगी। इसी प्रकार ९ सितम्बर को सुबह ८ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा जबकि इसी दिन दोपहर २ बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो