script#InternationalYogaDay : Video : नौनिहाल ने बढ़ाया देश में योग का नाम, बन गया आइडल | Video : yoga idol arsh manu in alwar | Patrika News

#InternationalYogaDay : Video : नौनिहाल ने बढ़ाया देश में योग का नाम, बन गया आइडल

locationअलवरPublished: Jun 21, 2017 06:31:00 am

Submitted by:

बालपन में ही योग सीखने की जरूरत कम समझ आती है, लेकिन अलवर का एक बालक आर्ष मनु योग में एेसे आसान व योग क्रियाएं करता है कि उसे देखकर अच्छे-अच्छे हैरान रह जाते हैं।

खेलने- कूदने के दिनों में कई प्रतिभाशाली व विलक्षण बच्चे अपनी अलग पहचान रखते हैं। बालपन में ही योग सीखने की जरूरत कम समझ आती है, लेकिन अलवर का एक बालक आर्ष मनु योग में एेसे आसान व योग क्रियाएं करता है कि उसे देखकर अच्छे-अच्छे हैरान रह जाते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय मोती डूंगरी की कक्षा आठवीं के विद्यार्थी 13 वर्षीय आर्ष मनु ने बीते शिक्षा सत्र में केन्द्रीय विद्यालय संभागीय स्तरीय अंडर 14 में प्रथम पुरस्कार जीत कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर हुए केन्द्रीय विद्यालय योग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता। अब तो अलवर का योग का रोल मॉडल बन चुका है। वह इन दिनों पुराने सूचना केन्द्र में आयोजित योग शिविर में योग का प्रशिक्षण दे रहा है।

जब यह योग की क्रियाएं करता है तो लोग हैरत भरी नजरों से देखते हैं। छोटे से बच्चे इतनी फुर्ती देखते ही बनती है। बड़ी उम्र के लोग भी इस बच्चे से योग की सिखाएं सीखते हैं। ये योग की कठिन मुद्राएं भी करते हैं। इनका चयन योगा केन्द्रीय विद्यालय संभागीय स्तरीय प्रयितोगिता में हुआ।

इनके पिता डॉ. अशोक कुमार योगाचार्य हैं जबकि मां राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय दीवाकरी में प्रधानाचार्य है। आर्ष तैराकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मेें स्टेट ओपन में ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं। लॉन टेनिस और बैडमिंटन भी खेलते हैं।
आर्ष मनु का कहना है कि उसे योग का विधिवत प्रशिक्षण पापा से मिला है। वह अपने सभी दोस्तों को योग करने के लिए कहता है। मम्मी खूब प्रोत्साहित करती हैं। आर्ष की मम्मी अनुरिता झा का कहना है कि आर्ष अपने मन से हर समय योग करता है। यह पढ़ते-पढते योग क्रियाएं करने लग जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो