scriptअलवर शहर में इस तरह मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयन्ती, हुए कई कार्यक्रम | vivekanand jayanti celebrated in awlar with full joy | Patrika News

अलवर शहर में इस तरह मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयन्ती, हुए कई कार्यक्रम

locationअलवरPublished: Jan 13, 2018 05:15:17 pm

Submitted by:

Dharmendra Adlakha

स्वामी विवेकानंद का अलवर से खास लगाव था। स्वामी विवेकानंद की जयंती अलवर शहर में कई जगह मनाई गई। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए।

vivekanand jayanti celebrated in awlar with full joy
अलवर. युवा शक्ति के प्रतीक स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण, विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तो शिक्षण संस्थानों में कॅरियर डे मनाया गया।
राजस्थान युवा बोर्ड एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र मीणा थे। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति, स्वच्छता, नारी सम्मान, जल बचाओ एवं सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाने के साथ ही स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों एवं आदर्शों को अपनाने की बात कही। इस दौरान लोकसभा उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी शिवाजी मण्डल किसान मोर्चा की ओर से विवेकानंद जयती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का आदर्श मार्गदर्शक बताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिले के सभी मण्डलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया।
उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से पे्रसिडेन्सी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से अपने जीवन में सामाजिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र हित के लिए कार्य करने की बात कही। भारत विकास परिषद् की ओर से स्कूली बच्चों की रैली निकालकर स्वामी विवेकानंद के संदेशों को प्रसारित किया गया। शिव सेना की इकाई युवा सेना की ओर से केडलगंज स्थित चर्च में फल वितरित किए गए।
अखिल भारत हिन्दू परिषद् की ओर से कृष्णा कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद से जीवन से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी गई। उधर गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ एवं एबीवीपी इकाई की ओर से मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो