scriptअलवर लोकसभा सीट पर इतने लाख मतदाता चुनेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, जानिए अलवर लोकसभा सीट व जिले में हैं कितने वोटर | Voters Of Alwar District And Lok Sabha Seat | Patrika News

अलवर लोकसभा सीट पर इतने लाख मतदाता चुनेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, जानिए अलवर लोकसभा सीट व जिले में हैं कितने वोटर

locationअलवरPublished: May 05, 2019 10:33:05 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर लोकसभा सीट व जिले में लाखों की संख्या में वोटर हैं जो कल मतदान करेंंगे।

Voters Of Alwar District And Lok Sabha Seat

अलवर लोकसभा सीट पर इतने लाख मतदाता चुनेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, जानिए अलवर लोकसभा सीट व जिले में हैं कितने वोटर

अलवर. अलवर संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 88 हजार 524 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 87 हजार 863 पुरुष व 8 लाख 85 हजार 745 महिला, 10 थर्ड जेंडर एवं 14 हजार 906 सर्विस मतदाता शामिल हैं। इनमें तिजारा में 2 लाख 33 हजार 69 मतदाता, जिसमें 1 लाख 22 हजार 781 पुरुष, 1 लाख 9 हजार 218 महिलाएं एवं 1 हजार 70 सर्विस मतदाता, किशनगढबास में 2 लाख 35 हजार 68 मतदाता, जिसमें 1 लाख 22 हजार 100 पुरुष, 1 लाख 10 हजार 765 महिला, 2 थर्ड जेंडर एवं 2 हजार 201 सर्विस मतदाता हैं। इसी प्रकार मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 155 मतदाता, जिसमें 1 लाख 14 हजार 480 पुरुष व 1 लाख 3 हजार 820 महिला एवं 3 हजार 855 सर्विस मतदाता, बहरोड में 2 लाख 21 हजार 433 मतदाता, जिसमें 1 लाख 13 हजार 210 पुरुष व 1 लाख 3 हजार 501 महिला एवं 4 हजार 722 सर्विस मतदाता हैं। वहीं अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 12 मतदाता, जिसमें 1 लाख 25 हजार 17 पुरुष व 1 लाख 10 हजार 933 महिला, 1 थर्ड जेंडर एवं 1 हजार 61 सर्विस मतदाता, अलवर शहर में 2 लाख 53 हजार 489 मतदाता, जिसमें 1 लाख 32 हजार 184 पुरुष व 1 लाख 20 हजार 829 महिला, 5 थर्ड जेंडर एवं 471 सर्विस मतदाता हैं। इसी प्रकार रामगढ़ में 2 लाख 41 हजार 684 मतदाता, जिसमें 1 लाख 27 हजार 914 पुरुष, 1 लाख 13 हजार 164 महिला एवं 606 सर्विस मतदाता तथा राजगढ-लक्ष्मणगढ में 2 लाख 44 हजार 614 मतदाता, जिसमें 1 लाख 30 हजार 177 पुरुष , 1 लाख 13 हजार 515 महिला, 2 थर्ड जेंडर एवं 920 सर्विस मतदाता शामिल हैं।
जिले में 25 लाख से ज्यादा मतदाता

अलवर जिले में 25 लाख 25 हजार 993 मतदाता हैं। इनमें अलवर लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 18 लाख 88 हजार 524 मतदाता शामिल हैं। वहीं जिले के बानसूर में 2 लाख 27 हजार 619 मतदाता, जिसमें 1 लाख 20 हजार 31 पुरुष व 1 लाख 5 हजार 164 महिला एवं 2 हजार 424 सर्विस मतदाता, थानागाजी में 2 लाख 305 मतदाता, जिसमें 1 लाख 7 हजार 214 पुरुष व 92 हजार 557 महिला एवं 534 सर्विस मतदाता एवं कठूमर में 2 लाख 9 हजार 545 मतदाता, जिसमें 1 लाख 11 हजार 653 पुरुष व 96 हजार 540 महिला एवं 1 हजार 352 सर्विस मतदाता हैं।
जिले में 65 हजार से ज्यादा नवमतदाता

जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नवमतदाताओं की संख्या 65420 है। इनमें तिजारा में 7155, किशनगढ़बास में 6189, मुण्डावर में 6138, बहरोड़ में 5854, बानसूर में 528
0, थानागाजी में 4566, अलवर ग्रामीण में 6110, अलवर शहर में 6230, रामगढ़ में 6303, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 6883 व कठूमर में 4712 नवमतदाता है।
जिले में 22 हजार से ज्यादा विकलांग मतदाता

जिले में 22 हजार 382 विकलांग मतदाता है। इनमें अलवर ग्रामीण में 2434, अलवर शहर में 1311, बानसूर में 2260, बहरोड़ में 3399, कठूमर में 622, किशनगढ़बास में 2445, मुण्डावर में 2576, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 1429, रामगढ़ में 3166, थानागाजी में 609 व तिजारा में 2131 विकलांग मतदाता शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो