scriptअलवर में यहां आई इतनी तेज बारिश, चंद सेकेंड में भरभरा कर गिर गया पक्का मकान, मुश्किल से बची जान | Watch : House Collapse In Heavy Rain In Alwar | Patrika News

अलवर में यहां आई इतनी तेज बारिश, चंद सेकेंड में भरभरा कर गिर गया पक्का मकान, मुश्किल से बची जान

locationअलवरPublished: Jul 29, 2019 04:59:38 pm

Submitted by:

Lubhavan

House Collapse Due To Rain : लगातार आ रही बारिश से पक्का मकान धराशाई हो गया, लोगों ने मुश्किल से जान बचाई।

Watch : House Collapse In Heavy Rain In Alwar

अलवर में यहां आई इतनी तेज बारिश, चंद सेकेंड में भरभरा कर गिर गया पक्का मकान, मुश्किल से बची जान

अलवर. house collapse Due To Rain : अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिया का बास गांव में बारिश के दौरान एक पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। जिससे मकान में घर का सामान दब गया है। उमरैण पंचायत समिति के परता का बास ग्राम पंचायत के सियका बास गांव निवासी मिश्रीलाल गुर्जर के परिवार के लोग रात को करीब 9 बजे बारिश के दौरान सो रहे थे तभी बारिश के बीच अचानक मकान की एक दीवार ढहने लगी, तो परिजनों ने बच्चों के साथ भाग कर खुद की जान बचाई। इसके चंद सैकंड बाद पूरा मकान भरभरा कर ढह गया। जिससे मकान में ही चारपाई, खाने का समान और अनाज सब दब गया है। ग्रमीणों ने इस हादसे की जानकारी सरपंच और जिला प्रसासन को दी है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने उनकी सुध नही ली है। पीडि़त परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
दो साल पहले मकान बनाया था

घर में रह रहे मोहर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले मुश्किल से पक्का मकान बनवाया था, लेकिन रविवार रात तेज बारिश आ गई, जिससे पूरा मकान धराशाई हो गया। अब उनके पास रहने के लिए छत नहीं है। उन्होंने प्रशासन को सुबह ही सूचना दी थी, लेकिन मदद नहीं मिल पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो