script

अलवर में महिला से बलात्कार का वीडियो बना 8 माह तक ब्लैकमेल कर एंठे 50 हजार रुपए और पांच तोला सोना

locationअलवरPublished: Jun 22, 2019 10:53:43 am

Submitted by:

Hiren Joshi

Alwar Rape Case : रेप के बाद महिला से 50 हजार रुपए और पांच तोला सोना एंठ लिया गया।

Men Raped Women And Blackmailed After Making Video

अलवर में महिला से बलात्कार का वीडियो बना 8 माह तक ब्लैकमेल कर एंठे 50 हजार रुपए और पांच तोला सोना

अलवर . Alwar rape case : अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ बलात्कार ( Rape In Alwar ) करने तथा वीडियो बनाकर जेवर और रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। थाना अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक युवक ने आठ माह पहले घर में अकेली पाकर उसके बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वह आठ माह तक ब्लैकमेल कर बलात्कार करता रहा और रुपए व जेवर मांगने लगा।
मामला दर्ज कराने पर पति को जान से मारने की भी धमकी दी। महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की और सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने जिला करौली थाना मासलपुर के गांव खनपुर निवासी अजय सिंह पुत्र ओमवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसंधान जारी कर पीडि़ता का अलवर में मेडिकल कराया है। आरोपी युवक का मेडिकल शनिवार को कराया जाएगा।
इधर,
भिवाड़ी में किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उद्योगनगरी में बुधवार मध्य रात के बाद किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। भिवाड़ी के यूआईटी फेज थर्ड थाने के प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्याम सिंह (20) पुत्र रामनाथ प्रजापत है, जो उत्तरप्रदेश के एटा जिले के नौखेड़ा इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी इलाके से भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पीडि़ता बुधवार रात करीब डेढ़ बजे लघुशंका करने के लिए बाहर निकली। इसी दौरान आरोपी उसे जबरन अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के भाई ने गुरुवार सुबह पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो