scriptwoman power | राजीविका ने एक लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोडा, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर | Patrika News

राजीविका ने एक लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोडा, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

locationअलवरPublished: Nov 08, 2022 12:14:24 pm

Submitted by:

Jyoti Sharma

बैँकों ने 1 अरब 40 करोड का ऋण देकर की मदद

अलवर. आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर अलवर के ग्रामीण् अंचल में साफ नजर आने लगी है। जहां गांव गांव में महिलाएं स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनकर स्वरोजगार कर रही हैं।9 हजार स्वयं सहायता समूह में 1 लाख 6 हजार महिलाओं को मिला स्वरोजगार हैं।

राजीविका ने एक लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोडा, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
राजीविका ने एक लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोडा, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

ये महिलाएं सिलाई, ब्यूटीपार्लर के साथ साथ कृषि, पशुपालन, बागवानी, अचार, मुरब्बे, मंगोडी पापड़ बनाने के अलावा हस्तकला के उत्पाद बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है।

कोरोना काल के दौरान जब परिवार के सदस्यों की नौकरी चली गई, बिजनेस ठप्प हो गया तो , महिलाओं ने सिलाई, ब्यूटीपार्लर, अचार, मसाले बनाकर परिवार का पेट भरा। आज इनके परिवारों को इन महिलाओं पर नाज हो रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.