अलवर

बाथरूम में गई महिला की इस हालत में मौत! परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई वहीं पीयर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

अलवरJan 08, 2020 / 11:39 am

Lubhavan

बाथरूम में गई महिला की इस हालत में मौत!परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अलवर. अलवर जिले के सदर थाना इलाके के उमरैण में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। वहीं, घटना के सम्बन्ध में पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि ततारपुर थाना क्षेत्र के जिंदोली निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बहन प्रीति गुप्ता (27) पुत्र देवदत्त गुप्ता का विवाह 29 अप्रेल 2017 को उमरैण निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र गोविंदराम गुप्ता के साथ किया। शादी में काफी दहेज दिया, लेकिन इसके बाद भी पति सुनील, ससुर गोविंदराम, सास रजनी गुप्ता, देवर सुरेन्द्र उर्फ मोनू और दीपक उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे।
सोमवार सुबह उसकी बहन प्रीति का फोन आया कि ससुरालवाले दो लाख रुपए और कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद उसके जीजा सुनील का दोपहर 12.37 बजे फोन आया कि प्रीति गिर गई और बहोश हो गई है। उसे अलवर लेकर आ रहे हैं। उसकी बहन को सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन के चेहरे, शरीर व अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर व देवरों ने मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Home / Alwar / बाथरूम में गई महिला की इस हालत में मौत! परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.