scriptमहिलाओं को जीवन में इस चीज की है विशेष जरुरत | Women have a special need of this thing in life | Patrika News

महिलाओं को जीवन में इस चीज की है विशेष जरुरत

locationअलवरPublished: Mar 08, 2018 11:47:55 am

Submitted by:

Prem Pathak

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजगुप्ता सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Women have a special need of this thing in life
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को राजगुप्ता सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. शची आर्य थी। उन्होंने महिलाओं से सार्वजनिक जीवन में और अधिक सक्रिय होने की बात कही। जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष रईसा ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की सक्रियता में पुरुषवादी सामंती मानसिकता को सबसे बड़ी बाधा बताया। डॉ. अरूणा पंचोली ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक रूढिय़ों को नजरअंदाज कर बराबरी व न्याय की लड़ाई के लिए आगे आने की बात कही। इस दौरान शब्बीर खान एवं पंकज सांवरिया ने भी विचार रखे। वहीं कार्यक्रम के अन्त में शराबबंदी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने पर प्रेमलता सैनी, सुनीता सैनी, संगीता एवं पार्षद ज्योति जाटव आदि को सम्मानित किया गया। समिति से जुड़ी पदाधिकारियों ने बताया कि समिति की ओर से महिला दिवस पर बुधवार को सुबह 11 बजे कम्पनी बाग में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
ये कार्यक्रम भी होंगे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चिकित्सा विभाग की ओर से सुबह 11 बजे सामान्य चिकित्सालय स्थित आईएमए हॉल में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं निजी चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। उधर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह 9 बजे पुलिस अन्वेषण भवन से रैली निकाली जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो