scriptथानागाजी : 2018 विधानसभा चुनाव में यहां आए थे योगी आदित्यनाथ, तब कांग्रेस को लेकर कही थी यह बात, आप भी जानिए | Yogi Aadityanath Addressed Rally In Thanagazi Alwar During Elections | Patrika News

थानागाजी : 2018 विधानसभा चुनाव में यहां आए थे योगी आदित्यनाथ, तब कांग्रेस को लेकर कही थी यह बात, आप भी जानिए

locationअलवरPublished: May 13, 2019 04:06:06 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

यूपी के मुख्यमंत्री 2018 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ अलवर के थानागाजी आए थे, यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया था।

थानागाजी : 2018 विधानसभा चुनाव में यहां आए थे योगी आदित्यनाथ, तब कांग्रेस को लेकर कही थी यह बात, आप भी जानिए

थानागाजी : 2018 विधानसभा चुनाव में यहां आए थे योगी आदित्यनाथ, तब कांग्रेस को लेकर कही थी यह बात, आप भी जानिए

अलवर. अलवर जिले का थानागाजी इन दिनों देशभर में चर्चित है। थानागाजी में दलित महिला का पति के सामने हुए दुष्कर्म के बाद से इस मामले पर राजनेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अलवर जिले में आने वाला थानागाजी विकास के मामले में कुछ खास आगे नहीं है। इसका कारण इस क्षेत्र का दौसा लोकसभा क्षेत्र में आना है। लोकसभा चुनाव के समय अशोक गहलोत ने इस क्षेत्र में सभा की थी। उन्होंने यहां से भाजपा पर हमला बोला था। वहीं विधानसभा चुनाव में यह सीट अलवर जिले में आती है। विधानसभा चुनाव के समय उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थानागाजी आए थे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
सभा में योगी आदित्यनाथ ने कांगे्रस की कथनी और करनी में भेद का आरोप लगाया था और कहा था कि कांग्रेस पार्टी नक्सलवाद, आतंकवाद की जननी है तथा भाजपा आतंकवाद का खात्मा करने वाली पार्टी है। योगी ने थानागाजी क्षेत्र को योगीराज भर्तृहरि की भूमि बताया था। लेकिन अब उसी भूमि पर एक ऐसा कृत्य हुआ है, जिसकी वजह से थानागाजी नकारात्मक सुर्खियों में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो